फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट ने साझा की अंडरवाटर तस्वीर, पोज देखकर फैंस ने कहा- जलपरी

Sun, 21 Mar 2021 09:58 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 21 Mar 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt underwater pic actress says best day ever
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliabhatt

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी नई तस्वीर से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। आलिया ने अंडरवॉटर फोटोशूट कराया है जिसमें वह बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। पानी के अंदर तैरती हुई अभिनेत्री का ये बोल्ड अंदाज उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

Alia Bhatt underwater pic actress says best day ever
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीर में आलिया किसी जलपरी से कम नहीं लग रहीं। उन्होंने पीले और ग्रे रंग की बिकिनी पहनी हुई है। तस्वीर को साझा करते हुए आलिया ने इसे सबसे अच्छा दिन बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ये मेरा सबसे शानदार दिन था।

Alia Bhatt underwater pic actress says best day ever
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया की इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया कि पानी में आग लगा रही हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा- जलपरी। आलिया की एक फैन ने कमेंट किया- आलिया हॉट भट्ट। एक यूजर ने उन्हें वॉटर बेबी बताया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt underwater pic actress says best day ever
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के साथ-साथ रणबीर कपूर के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।हाल ही में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो किसी का हाथ थामे नजर आ रही हैं। आलिया ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'बहुत याद आ रही है'। आलिया की इस तस्वीर में हाथ किसका है ये तो उन्होंने नहीं बताया, लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि रणबीर और आलिया ही एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

विज्ञापन
Alia Bhatt underwater pic actress says best day ever
alia bhatt - फोटो : instagram

दरअसल रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और उन्होंने घर पर खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर उनकी मां नीतू कपूर ने दी थी। अब रणबीर क्वारंटीन में हैं तो आलिया और उनकी मुलाकात नहीं हो पा रही है। ऐसे में आलिया के इस पोस्ट से फैंस समझ गए हैं कि वो रणबीर को बहुत मिस कर रही हैं और उनके साथ वक्त बिताना चाह रही हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed