{"_id":"6056af458ebc3ed63c4bcf8f","slug":"veteran-actress-sharmila-tagore-receives-the-covid-19-vaccine-saba-pataudi-share-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, सैफ अली खान की बहन ने साझा की तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, सैफ अली खान की बहन ने साझा की तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 21 Mar 2021 08:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शर्मिला टैगोर, सबा और सैफ
- फोटो : instagram/sabapataudi
Link Copied
देशभर में कोरोना वायरस फिर से अपने पैर पसार रहा है। इस महामारी से जंग के लिए कुछ राज्यों ने टीकाकरण में तेजी लाने की योजना बनाई है। बॉलीवुड के कई सितारों ने अभी तक कोविड 19 की वैक्सीन ली है। बीते जमाने की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने भी शनिवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाई है।
Trending Videos
2 of 5
शर्मिला टैगोर
- फोटो : अमर उजाला
शर्मिला टैगोर की बेटी सबा पटौदी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मां की तस्वीर साझा की है जिसमें वह वैक्सीन लगवाती नजर आ रही हैं। सैफ अली खान की बहन ने इसके साथ लिखा- 'Bravo Bravo.' तस्वीर में शर्मिला कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रही हैं और विक्ट्री साइन दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शर्मिला टैगोर
- फोटो : फाइल
सबा ने मां की तस्वीर साझा करते हुए गुड़गांव अस्पताल का शुक्रिया किया है। टीकाकरण का काम देशभर में तेजी से चल रहा है। बॉलीवुड सितारों में अभी तक धर्मेंद्र, राकेश रोशन, उनकी पत्नी पिंकी रोशन, नागार्जुना अक्किनेनी, कमल हासन सहित अन्य कोरोना वैक्सीन ले चुके हैं।
4 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन का डोज लिया है। बता दें सैफ अली खान ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी थी लेकिन वो एक कोरोना वैक्सीन सेंटर के बाहर स्पॉट किए गए थे। अभिनेता की कोरोना सेंटर से बाहर आते हुए एक तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। हालांकि वैक्सीन लगवाने के तुरंत बाद वो जमकर ट्रोल भी हुए।
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया है कि क्या उनकी उम्र 60 वर्ष है और नहीं है तो उन्हें वैक्सीन की डोज कैसे मिल गई? वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि ये वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं तो और क्या है? कुछ यूजर्स ने सैफ के बचाव में आवाज उठाई और बोले कि भारत सरकार की तरफ से जो गाइडलाइन जारी की गई है उसमें कहा गया है कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल के ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा। यदि ऐसे में सैफ को वैक्सीन लगी है तो हो सकता है वो किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।