फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बोले सूरज पंचोली, कहा- मुझे बहुत गुस्सा आता है जब लोग...

Sun, 21 Mar 2021 01:15 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Mar 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sooraj Pancholi On Nepotism Says It Make Me Angry When People Think You Don't Work Hard
सूरज पंचोली

बॉलीवुड में नेपोटिज्म एक ऐसा मुद्दा बन चुका है, जो फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबे समय से चलता आ रहा है। अब लोग इस पर खुलकर बात करने लगे हैं। लोगों को लगता है कि स्टार किड्स को फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा मौके मिलते हैं और बाहर से आये हुए लोगों को किनारे कर दिया जाता है। तो वहीं अब नेपोटिज्म के मुद्दे पर अभिनेता सूरज पंचोली ने भी अपनी बात रखी है और कहा है कि बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना हर किसी के लिए मुश्किल है।

Sooraj Pancholi On Nepotism Says It Make Me Angry When People Think You Don't Work Hard
सूरज पंचोली

सूरज पंचोली ने हाल ही में एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि यह किसी के लिए आसान है। केवल बेहतर और सबसे अच्छा इंसान ही इंडस्ट्री में टीका रहेगा, बाकी नहीं टिक पाएंगे। यह अच्छे परिवार के सबसे अच्छे लोगों के साथ हुआ है। कभी-कभी मुझे गुस्सा आता है क्योंकि लोग सोचते हैं कि आप कड़ी मेहनत नहीं करते हैं।' 

Sooraj Pancholi On Nepotism Says It Make Me Angry When People Think You Don't Work Hard
सूरज पंचोली

सूरज आगे कहते हैं, 'फिल्म इंडस्ट्री सबके लिए एक समान नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में कुछ परिवार के लोग ही इसे नापसंद करते है। इसलिए यह बहुत मुश्किल है। सोशल मीडिया ने इसे संभाल लिया है। हर कोई अब एक आलोचक है और नफरत एक सेकेंड में फैल सकती है। स्टार किड्स के लिए सोशल मीडिया के युग में नफरत से निपटने एक अतिरिक्त चुनौती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooraj Pancholi On Nepotism Says It Make Me Angry When People Think You Don't Work Hard
सूरज पंचोली

सूरज पंचोली ने अपनी फिल्मों और रोल्स को लेकर कहा कि, 'मुझे एक्शन जॉनर पसंद है और मुझे एक्शन फिल्में करना ही पसंद है। मैंने खास तौर पर उसके लिए ट्रेनिंग ली है। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए मैं हर तरह के किरदार करना चाहता हूं। मैं सीरियस ड्रामा से लेकर निगेटिव रोल भी करना चाहता हूं। मैं सिर्फ एक एक्शन हीरो बनकर नहीं रहना चाहता।'

विज्ञापन
Sooraj Pancholi On Nepotism Says It Make Me Angry When People Think You Don't Work Hard
फिल्म टाइम टू डांस का एक दृश्य - फोटो : Twitter

बता दें कि सूरज पंचोली अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे हैं। उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में एक्ट्रेस आथिया शेट्टी थी। इसके बाद साल 2019 में फिल्म 'सैटेलाइट शंकर' में सूरज नजर आये थे और अब पिछले हफ्ते 12 मार्च को उनकी फिल्म 'टाइम टू डांस' रिलीज हुई है। स्टेनले डी कोस्टा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सूरज पंचोली के अलावा एक्ट्रेस कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ भी हैं। इसाबेल की यह पहली फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed