कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान अभिनेता सोनू सूद ने कई लोगों की मदद करते हुए उन्हें उनके घर तक सकुशल पहुंचाया था। इतना ही नहीं अभिनेता ने लोगों की जरूरतों का सामान भी उनके घरों तक पहुंचाया था। सभी लोग सोनू सूद को ट्वीट पर टैग करते हुए मदद मांगते थे और अभिनेता फौरन मदद पहुंचा देते थे। उनके इस कार्य की सराहना ना सिर्फ देश में हुई बल्कि विदेश में भी हुई। तो वहीं अब घरेलू उड़ान कंपनी स्टाइस जेट ने कोरोना काल के दौरान सोनू सूद के मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए उनकी एक फोटो अपने प्लेन पर लगाई है और उन्हें खास अंदाज में सैल्यूट किया है।
स्पाइस जेट ने सोनू सूद को खास अंदाज में दिया सम्मान, अभिनेता ने आभार जताते हुए कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाइस जेट ने सोनू सूद को सम्मानित करने के लिए अपने बोइंग 737 विमान पर अभिनेता की एक तस्वीर लगाई है और उस पर लिखा, 'मसीहा सोनू सूद को सलाम।' इस सम्मान को देखकर जहां एक तरफ लोग खुश होकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सोनू सूद ने भी कंपनी का आभार जताया है।
अभिनेता सोनू सूद ने कंपनी स्टाइस जेट का आभार जताते हुए लिखा, 'मैं मोगा से मुंबई पहली बार सामान्य दर्जे का टिकट लेकर आया थाl आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। मैं माता-पिता को बहुत मिस कर रहा हूं।' इस पर सोनू सूद के फैंस खुशी जाहिर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आप इसके हकदार हैं।
Remember coming from Moga to Mumbai on an unreserved ticket.
Thank you everyone for all the love. Miss my parents more. @flyspicejet pic.twitter.com/MYipwwYReG
सोनू सूद ने इस तरह से लोगों की मदद की है कि वो अब किसी भगवान से कम नहीं हैं और यही वजह है कि लोग उन्हें मसीहा कहकर बुलाते हैं। पिछले दिनों सोनू सूद अपने गृहनगर पंजाब के मोगा में लोगों की मदद करते दिखे थे। उस वक्त अभिनेता ने उस सड़क को दिखाया था जो उनकी स्वर्गीय मां सरोज सूद के नाम पर रखा गया है। अभिनेता ने कहा था, 'यह मेरे लिए बहुत खास जगह है। मेरी मां प्रोफेसर सरोज सूद के नाम पर इस सड़क का नाम है। मैंने अपनी जिंदगी इस सड़क से गुजरते हुए बिताई है। मेरा घर उस तरफ है और यहां से मैं अपने स्कूल जाता था। मेरे पिताजी यहां से जाते थे। इसी सड़क से मेरी मां गुजरती थीं जब उन्हें कॉलेज जाना होता था।'
सिर्फ यही नहीं लोग सोनू सूद को इतना मानते हैं कि उन्हें अब पूजने भी लगे हैं। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के डुब्बा टांडा गांव के लोगों ने अभिनेता के सम्मान में एक मंदिर बनवाया है और उसमें सोनू सूद की मूर्ति भी रखी गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों सोनू सूद अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। अभिनेता के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।