फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे आरोप पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- जब मैंने महाराष्ट्र सरकार के भ्रष्टाचार...

Sat, 20 Mar 2021 11:32 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 20 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacted On Allegations Against Home Minister Anil Deshmukh Says I Am A True deshbhakt
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

अभिनेत्री कंगना रणौत लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और कई बार अपने ट्वीट को लेकर ट्रोलिंग का सामना भी करती हैं। इसके अलावा कंगना खबरों पर भी पैनी नजर रखती हैं और उस पर भी वो अपनी प्रतिक्रिया देती हैं। इस वक्त मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख सुर्खियों में आ गये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व कमिश्नर ने अनिल देशमुख पर हर महीने 100 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है। अब इस खबर पर कंगना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Kangana Ranaut Reacted On Allegations Against Home Minister Anil Deshmukh Says I Am A True deshbhakt
कंगना रणौत - फोटो : Social media

कंगना रणौत ने एक मीडिया संस्थान की इस खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'जब मैंने महाराष्ट्र सरकार के भ्रष्टाचार और खराब प्रशासन के बारे में बोला तो मुझे काफी गालियां, धमकियां और आलोचनाएं झेलनी पड़ीं। लेकिन जब मेरे शहर के प्रति मेरे प्यार और निष्ठा पर सवाल उठाये गये, तब मैं चुपचाप रोईं। जब उन्होंने मेरा घर तोड़ा तब कई लोगों ने खुशी मनाई।'

Kangana Ranaut Reacted On Allegations Against Home Minister Anil Deshmukh Says I Am A True deshbhakt
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना ने आगे लिखा, 'आने वाले दिनों ये सभी की पूरी तरह से पोल खुल जाएगी। आज मैं दृढ़ हूं इसलिए ये साबित होता है कि मेरे बहादुर राजपुताना खून में देश के प्रति निष्ठा और सच्चा प्यार बहता है, जो मेरे और मेरे परिवार का पालन पोषण करता है। मैं एक सच्ची देशभक्त हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacted On Allegations Against Home Minister Anil Deshmukh Says I Am A True deshbhakt
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

इसके पहले  कंगना रणौत ने परमबीर सिंह के ट्रांसफर की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा था, 'ये वहीं व्यक्ति है जिसने मुंबई की सड़कों पर मेरे बारे में अपमानजनक आर्ट को प्रोत्साहित किया। जब मैंने बदला लिया तो सोनिया सेना के द्वारा उसका बचाव किया गया और उन्होंने बदले के लिए मेरा घर तोड़ डाला। आज देखो शिवसेना ने उसे बाहर निकाल दिया। ये शिवसेना के अंत की शुरूआत है।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacted On Allegations Against Home Minister Anil Deshmukh Says I Am A True deshbhakt
परमबीर सिंह - फोटो : ANI

बता दें कि हाल ही में परमबीर सिंह को मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया था। परमबीर सिंह ने चिट्ठी में लिखा कि सचिन वाजे ने मुझे बताया था कि अनिल देशमुख ने उससे हर महीने 100 करोड़ रुपये मांगे हैं। परमबीर का आरोप है कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को कई बार घर पर मिलने के लिए बुलाया था। गृह मंत्री ने वाजे को फंड का जुगाड़ करने के लिए भी कहा था। इतना ही नहीं वाजे को हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली का भी टारगेट दिया था। हालांकि, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने परमबीर सिंह के आरोपों को झूठा बताया है और मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed