सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मर्दों नहीं महिलाओं के साथ काम करना चाहती हैं आलिया, यह है डर की वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt wants Woman directors films
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट 'राजी' के साथ नायिका प्रधान 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद अब ज्यादा से ज्यादा महिला फिल्म निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हैं। संभवत: यही वजह है कि उन्होंने निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की कॉमेडी का सिर्फ आइडिया सुन कर फिल्म साइन कर ली है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है। 


 

Trending Videos
alia bhatt wants Woman directors films
Alia Bhatt
इससे पहले भी पिछले साल आलिया ने 'डियर जिंदगी' में निर्देशक गौरी शिंदे के साथ काम किया। इस फिल्म में आलिया को उनके अभिनय के लिए काफी सराहना मिली थी। इसके बाद आलिया ने निर्देशक जोखा अख्तर की 'गली बॉय' रणवीर सिंह के अपोजिट साइन की, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt wants Woman directors films
Alia Bhatt
आलिया के करीबी सूत्रों के मुताबिक वह अब 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' वाली बच्ची नहीं रह गई हैं और महिला निर्देशकों के साथ काम करना उनको ज्यादा सहुलियत भरा लगता है। वह वहां बढ़िया परफॉरमेंस दे पाती हैं। आलिया आने वाले दिनों में ज्यादा महिला निर्देशकों के साथ करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि निर्देशक महिला होने के नाते ज्यादा बढ़िया ढंग से उनके किरदारों को पर्दे पर निखारती हैं। 

 
alia bhatt wants Woman directors films
Alia Bhatt
सूत्र बता रहे हैं कि आलिया की गौरी शिंदे के साथ एक और फिल्म के लिए बातचीत चल रही है। गौरी ने भी फिर से आलिया के साथ काम करने में दिलचस्पी दिखाई है और दोनों ने कुछ प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की है। 

 
विज्ञापन
alia bhatt wants Woman directors films
Alia Bhatt
इस बीच आलिया की अपनी सौतेली बहन पूजा भट्ट के साथ फिल्म सड़क-2 पर भी बातें हो रही हैं। पूजा इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगी। वैसे आलिया पुरुष डायरेक्टरों के साथ भी काम कर रही हैं। इन दिनों वह अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' और अभिषेक वर्मन की 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed