फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Fashion Week 2024: पेरिस फैशन वीक में डेब्यू करेंगी आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय भी करेंगी रैंप वॉक

Tue, 10 Sep 2024 05:58 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 10 Sep 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt will debut in Paris Fashion Week 2024 Aishwarya rai and these actresses will also do ramp walk
आलिया भट्ट-ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट हर मोड़ पर खुद को साबित कर रही हैं। जहां एक ओर, वह बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जिगरा' में अपने सुनहरे प्रदर्शन के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं दूसरी ओर, आलिया अब आगामी 'पेरिस फैशन वीक 2024' में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। 2024 में मेट गाला में शानदार प्रदर्शन के बाद आलिया 23 सितंबर को प्रतिष्ठित प्लेस डी लोपेरा में रनवे पर चलेंगी।

Alia Bhatt will debut in Paris Fashion Week 2024 Aishwarya rai and these actresses will also do ramp walk
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट 'पेरिस फैशन वीक 2024' में डेब्यू करेंगी। वह 24 सितंबर को प्लेस डी लोपेरा में रनवे पर चलेंगी। आलिया के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, लीला बेखती, मैरी बोचेट, सिंडी ब्रूना, वियोला डेविस, जेन फोंडा, लूमा ग्रोथ, केंडल जेनर, लिया केबेडे, अजा नाओमी किंग, ईवा लोंगोरिया, एंडी मैकडॉवेल, बेबे वियो और यसेल्ट भी शामिल होंगी।

Alia Bhatt will debut in Paris Fashion Week 2024 Aishwarya rai and these actresses will also do ramp walk
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

'पेरिस फैशन वीक 2024' महिला सशक्तिकरण और भाईचारे का जश्न मनाएगा। 2017 के बाद से सातवीं बार, ले डिफाइल 'वॉक योर वर्थ' भाईचारे और अत्याधुनिक सौंदर्य विशेषज्ञता और फैशन के बीच तालमेल का जश्न मनाएगा। इस वर्ष की रनवे थीम, 'वॉक योर वर्थ', अत्याधुनिक फैशन और सुंदरता के बीच तालमेल प्रदर्शित करेगी और दुनिया भर में महिलाओं के बीच एकजुटता को बढ़ावा देगी।

Janhvi Kapoor: जब जान्हवी कपूर ने किया था किसी को डेट न करने का फैसला, कहा था- 'कोई मेरी कंपनी का हकदार नहीं'

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt will debut in Paris Fashion Week 2024 Aishwarya rai and these actresses will also do ramp walk
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

कार्यक्रम के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए आलिया भट्ट ने एक बयान में कहा, 'पहली बार हमेशा विशेष होता है और पेरिस फैशन वीक में लोरियल पेरिस के साथ ले डिफाइल के लिए वॉक करके मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। ऐसी प्रेरक, शक्तिशाली और आत्मविश्वासी महिलाओं के बीच होना मेरे लिए गर्व का क्षण है और मैं इस मंच पर उनके साथ शामिल होने का इंतजार नहीं कर सकती जो भाईचारे और सशक्तिकरण का जश्न मनाता है।'

Devara Trailer: 'खून से समंदर को लाल कर देने वाली कहानी...', जारी हुआ जूनियर एनटीआर की 'देवरा' का धांसू ट्रेलर

विज्ञापन
Alia Bhatt will debut in Paris Fashion Week 2024 Aishwarya rai and these actresses will also do ramp walk
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया 'जिगरा' की रिलीज के लिए तैयारी कर रही हैं। फिल्म में वेदांग रैना भी हैं और यह 11 अक्तूबर, 2024 को रिलीज होगी। यह फिल्म वासन बाला द्वारा निर्देशित और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। इसके अलावा आलिया भट्ट की पाइपलाइन में फिल्म 'अल्फा' है, जिसमें वह शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगी। उन्हें रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ 'लव एंड वॉर' में भी देखा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed