{"_id":"5c517d39bdec224e0121d330","slug":"alia-bhatt-will-seen-in-karan-johar-film-dostana-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बड़े बजट की फिल्म से प्रियंका चोपड़ा की छुट्टी, रणबीर की गर्लफ्रेंड को मिल सकता है मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस बड़े बजट की फिल्म से प्रियंका चोपड़ा की छुट्टी, रणबीर की गर्लफ्रेंड को मिल सकता है मौका
Wed, 30 Jan 2019 05:35 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 30 Jan 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
dostana
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से करण जौहर साल 2008 में आई जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'दोस्ताना' के सीक्वल को लेकर चर्चा में है। बीते दिनों करण जौहर ने सीक्वल के लिए एक्टर राजकुमार राव के नाम की घोषणा की थी। इस बीच अब फिल्म की हीरोइन को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। हीरोइन का नाम जानकर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी।
alia bhatt
- फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'दोस्ताना' के सीक्वल में अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आ सकती हैं। गौरतलब है फिल्म के मेकर्स आलिया भट्ट से लगातार संपर्क कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आलिया को फिल्म की स्क्रिप्ट और आइडिया काफी पसंद आया है। वहीं राजकुमार राव के बाद मेकर्स फिल्म से जुड़े अन्य किरदारों की भी तलाश कर रहे हैं।
alia bhatt
- फोटो : social media
पता हो कि 2008 में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'दोस्ताना' ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'दोस्ताना' को भी करण जौहर ने ही प्रोड्यूस किया था, लेकिन इसके सीक्वल में प्रियंका चोपड़ा की छुट्टी होने से उनके फैंस निराश भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों एक्टर रणबीर कपूर के साथ अफेयर की खबरों को भी लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। यह दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की चर्चा जोरों पर है। दोनों को ज्यादातर इवेंट में साथ ही देखा जाता है।
विज्ञापन
gully boy
- फोटो : twitter
आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की इन दिनों अपनी अगली फिल्म गली ब्वॉय को लेकर काफी चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। इस फिल्म में आलिया के साथ एक्टर रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं। फिल्म गली ब्वॉय 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।