{"_id":"625b0f9147144839a3456708","slug":"alia-ranbir-wedding-karisma-kapoor-shares-excitement-as-alia-kaleeras-falls-on-her-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Ranbir Wedding: आलिया रणबीर के बाद बजेगी करिश्मा कपूर की शादी की शहनाई! हुआ ये बड़ा शगुन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Ranbir Wedding: आलिया रणबीर के बाद बजेगी करिश्मा कपूर की शादी की शहनाई! हुआ ये बड़ा शगुन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
alia bhatt ranbir kapoor
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब फैंस ये इंतजार खत्म हो गया है। बॉलीवुड के क्यूट कपल कहे जाने वाले आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आलिया के अलावा, परिवार के बाकी सदस्य भी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच करिश्मा कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं क्या आलिया और रणबीर के बाद करिश्मा कपूर भी शादी करने वाली हैं?
2 of 4
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो आलिया के कलीरा सेरेमनी की है। एक तस्वीर में करिश्मा हाथ में पकड़े हुए कलीरे के टुकड़े को दिखाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि करिश्मा शादी में मौजूद गर्ल गैंग के बीच खड़ी हैं और उनके हाथ में कलीरे का टुकड़ा है, जिसे पकड़कर वह उछल रही हैं। इस तस्वीर से साफ है कि शादी में आलिया ने कलीरा सेरेमनी की थी और उनके हाथ के कलीरे का एक टुकड़ा करिश्मा कपूर के ऊपर टूट के गिरा है, जिस वजह से अभिनेत्री काफी एक्साइटेड हो गईं।
करिश्मा कपूर ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, 'इंस्टाग्राम बनाम रियलिटी... कलीरा मुझपर गिर गया दोस्तों।' करिश्मा की इन तस्वीरों पर कई लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें कुछ सेलेब्स करिश्मा की तारीफ कर रहे हैं तो कई लोगों का कहना है अब अगला नंबर उनका ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करिश्मा कपूर
- फोटो : social media
बता दें कि करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। शादी के बाद करिश्मा कपूर बेटी समायरा और बेटे कियान की मां बनीं। हालांकि, संजय और करिश्मा की शादी लंबे वक्त नहीं चल पाई। शादीशुदा जिंदगी में तनाव की वजह से साल 2016 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।