गायिका अलीशा चिनॉय 55 साल की हो गई हैं। गुजरात के अहमदाबाद में जन्मीं अलीशा 90 के दशक की मशहूर गायिका रही हैं। उन दिनों उनका गाना 'मेड इन इंडिया' हर जुबान पर चढ़ा हुआ था। अलीशा के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
90 के दशक में टॉप पर थीं ये गायिका, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीशा को संगीतकार बप्पी लाहिरी ने फिल्मों में गाने का मौका दिया। दोनों ने साथ में कई हिट्स दिए। अलीशा ने 90 के दशक की करीब सभी बड़ी अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी। उन्होंने करिश्मा कपूर, दिव्या भारती, माधुरी दीक्षित, जूही चावला और श्रीदेवी के लिए गाने गाए। यही नहीं फिल्म 'बंटी और बबली' फिल्म का आइटम नंबर 'कजरारे' को अलीशा चिनॉय ने ही गाया है।
1995 में अलीशा उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने संगीतकार अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। अलीशा ने अनु मलिक पर केस भी दर्ज करवाया था। साथ ही 26.60 लाख हर्जाना भी मांगा। हालांकि अनु मलिक ने आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने अलीशा पर दो करोड़ का मानहानि केस कर दिया था। कुछ सालों के बाद मामला आपसी समझौते के जरिए खत्म कर दिया गया।
इस हंगामे के छह साल बाद अलीशा ने अनु मलिक के साथ फिल्म 'इश्क विश्क' के लिए गाना गाया। इसके अलावा दोनों ने 'इंडियन आइडल' के सीजन को भी साथ में जज किया था। निजी जिंदगी की बात करें तो अलीशा के रिश्ते कनाडियन म्यूजिशियन और बिजनेसमैन रोमल के साथ रहे।
अलीशा ने अपने मैनेजर राजेश झावेरी से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। अलीशा ने दोबारा शादी नहीं की। फिलहाल वो अकेले रह रही हैं और खुश हैं। अलीशा का कहना है कि इस अकेलेपन से वह बेहद खुश हैं और अपनी मर्जी की मालिक हैं।
'कोरोना प्यार है' पर आया राकेश रोशन का बयान, बोले- 'यह एक बचकानी हरकत है'