फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 साल से पति से अलग रह रही हैं अल्का याग्निक, सैकड़ों हिट गाने देने के बावजूद बॉलीवुड ने भुलाया

Fri, 20 Mar 2020 09:40 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 20 Mar 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
alka yagnik birthday special know about her unknown facts
alka yagnik - फोटो : social media
लता मंगेशकर और आशा भोसले के बाद जिस सिंगर के गाने सबसे ज्यादा मशहूर हुए, वो अल्का याग्निक हैं । 90 के दशक में हर दूसरी बॉलीवुड फिल्म के गानों में अल्का की आवाज सुनाई देती थी । कोई भी फिल्म अल्का के गानों के बिना अधूरी लगती थी । अल्का याग्निक 20 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं और ये उनका 54वां बर्थडे होगा। इस मौके पर जानते हैं अल्का के बारे में कुछ अनसुनी बातें....
alka yagnik birthday special know about her unknown facts
Alka Yagnik - फोटो : instagram

अल्का याग्निक ने 30 सालों तक बॉलीवुड को अपनी आवाजा से सजाए रखा। उन्हें प्लेबैक सिंगर के तौर पर 2 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है । अल्का का जन्म कोलकाता की एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उन्होंने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया था।

alka yagnik birthday special know about her unknown facts
alka yagnik

घर में संगीत का माहौल होने के कारण उनकी भी संगीत में रुचि बढ़ती गई। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। अल्का कोलकाता आकाशवाणी में गाने लगी थीं। साथ ही वो भजन भी गाया करती थीं। 10 साल की उम्र में वो अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं और फिल्ममेकर राज कपूर से मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
alka yagnik birthday special know about her unknown facts
alka yagnik

राज कपूर को अल्का की आवाज बहुत पसंद आई और उन्हें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से मिलवाया। अल्का ने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1979 में आई फिल्म 'पायल की झंकार' से की थी। अल्का ने जब अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' का गाना 'मेरे अंगने में' गाया तो वो जबरदस्त हिट हुआ।

विज्ञापन
alka yagnik birthday special know about her unknown facts
alka yagnik

इसके बावजूद अल्का को बॉलीवुड में पैर जमाने में करीब 8 साल तक स्ट्रगल करना पड़ा। 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' के बाद अलका को प्लेबैक सिंगर के रूप में पहचान मिल पाई। इसके बाद तो अल्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अल्का अब तक 1100 फिल्मों में करीब 2400 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed