सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वो अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ भी नजर आती रहती हैं। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही हैं। इसकी कुछ डिटेल्स भी सामने आई हैं...
करोड़पति बिजनेसमैन से शादी के लिए सोनम ने पसंद किया दुनिया का सबसे महंगा शहर, पूरी डिटेल हुई लीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले खबर आई थी कि सोनम और आनंद राजस्थान में शादी करेंगे। पिंकविला पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, अब शादी राजस्थान में नहीं बल्कि स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में होगी। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कपूर परिवार ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
शादी की सभी रस्में 11 और 12 मई को होंगी। इतना ही नहीं शादी का वेन्यू भी बुक हो गया है। वहीं अनिल कपूर सभी को पर्सनली फोन कर न्योता दे रहे हैं। हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली इस शादी में संगीत और मेहंदी जैसी सभी रस्में निभाई जाएंगी।
After the high profile wedding of #Virushka in #Italy , another #Bollywood high-profile destination wedding is coming up..#SonamKapoor and her long-time Boyfriend #AnandAhuja are getting married in #Geneva on May 12th.. pic.twitter.com/wEhb9EIqwV
सोनम ने अपनी बहन के साथ जेनेवा के कई वेन्यू देखे और उसके बाद एक को फाइनल किया है। शादी से पहले इंगेजमेंट की रस्म भी होगी। इसमें दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। इतना ही नहीं सोनम ने अपनी शादी के जोड़े के लिए अबु जानी और संदीप खोसला को सिलेक्ट किया है।
साथ ही Ralph & Russo सोनम के अन्य रस्मों के कपड़े डिजाइन करेंगे। इस समय सोनम ऑस्ट्रिया में हैं। कुछ दिन पहले सोनम को राज मेहतानी के हाई एंड ज्वेलरी स्टोर में शॉपिंग करते हुए देखा गया था, जो कोलकाता में है।