{"_id":"5f9694c88ebc3e9bfd3f8551","slug":"allahabad-high-court-stayed-the-arrest-of-bollywood-actor-nawazuddin-siddiqui","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत, पत्नी ने लगाया है बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत, पत्नी ने लगाया है बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिल्म अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी व परिवार के तीन सदस्यों की यौन शोषण के मामले मे गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने विवेचना जारी रखने का आदेश देते हुए पुलिस रिपोर्ट पेश करने तक गिरफ्तारी पर रोक लगायी है और विवेचना मे सहयोग देने का निर्देश दिया है।
2 of 5
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : फाइल फोटो
जबकि मुकदमे के मुख्य आरोपी अभिनेता के छोटे भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी को अग्रिम जमानत करानी होगी। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग रह रही पत्नी आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजलि पांडे ने 27 जुलाई 2020 को मुंबई के वर्सोवा थाने में यह मुकदमा दर्ज कराया था।
आलिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि नवाजुद्दीन उन्हें व बेटी को दिसंबर 2012 में बुढ़ाना स्थित अपने घर पर छोड़ गए थे। आरोप है कि यहां बेटी के साथ अत्याचार हुए। इनमें बैड टच से लेकर छेड़छाड़ व मारपीट के भी आरोप शामिल हैं। इस एफआईआर के खिलाफ नवाज़ुद्दीन के परिवार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : Netflix
16 अक्तूबर को पुलिस ने आलिया सिद्दीकी के पॉक्सो कोर्ट में 164 के बयान भी दर्ज कराए थे। अब इस मुकदमे में नवाजुद्दीन और उनके परिजनों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके अधिवक्ता नदीम जाफर जैदी ने बताया कि हाईकोर्ट इलाहाबाद से नवाजुद्दीन सिद्दीकी आदि को इस मुकदमे में गिरफ्तारी पर स्टे मिला है।
विज्ञापन
5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें, नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया के बीच लंबे समय से तलाक का मामला चल रहा है। नवाज से अलग रह रही पत्नी आलिया ने उन्हें तलाक का नोटिस भी भेजा है। आलिया ने नवाज पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। वहीं नवाज की तरफ से आलिया के आरोपों पर कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन परिवार की ओर से फैजुद्दीन सिद्दीकी ने सफाई देते हुए कहा था कि आलिया सिद्दीकी से उनके भाई नवाजुद्दीन का तलाक हो चुका है। आलिया उनपर और परिवार पर झूठा आरोप लगा रही हैं, जो निराधार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।