अपने दबंग अंदाज से लोगों के दिलो पर राज करने वाले अल्लू अर्जुन ने बहुत कम उम्र में वो नाम कमा लिया जो कई सितारे पूरी जिंदगी में भी नहीं कमा पाते। फिल्म पुष्पा में अपने दमदार अभिनय से घर-घर में पहचान बनाने वाले अल्लू अर्जुन आठ अप्रैल यानी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज अल्लू अर्जुन साउथ के महंगे अभिनेताओं में से एक में से एक हैं। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हो गए हैं। अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड मूवी 'पुष्पा: द रूल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में लाल चंदन की स्मगलिंग कर रुपया कमाने वाले अल्लू अर्जुन रियल लाइफ में भी दौलत के मामले में किसी से कम नहीं हैं। एक्टर का नाम टॉलीवुड के बहुत ही अमीर सितारों में लिया जाता है। आइए जानते हैं इस दिग्गज की टोटल नेट वर्थ के बारे में...
Allu Arjun: इतनी संपत्ति के मालिक हैं अल्लू अर्जुन, काफिले में शामिल हैं वैनिटी वैन समेत कई लग्जरी कारें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों में काम करके बहुत ही मोटी कमाई करते हैं। एक्टर हर फिल्म के लिए बारह से पंद्रह करोड़ रुपए की मोटी फीस वसूलते हैं। इनका शुमार टॉलीवुड के काफी महंगे कलाकारों में किया जाता है। फिल्मों के अलावा अल्लू अर्जुन सेवन अप, थम्सअप, एयरटेल, टाटा स्काई, डाबर आमला हेयर ऑयल और मिरिंडा जैसे कई बड़े ब्रांड्स को प्रमोट करके भी पैसे अर्न करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो हर विज्ञापन के लिए एक करोड़ से भी ज्यादा की फीस चार्ज करते हैं। सेलिब्रेटी वर्थ की रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन की टोटल नेट वर्थ 380 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की है।
आलीशान घर के हैं मालिक
अल्लू अर्जुन के पास हैदराबाद में खुद बहुत ही आलीशान घर है। उनके इस घर में उनकी आराम और जरूरत की हर चीज शामिल की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। जुबली हिल्स स्थित अपने घर को अल्लू ने पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर आमिर और हामिदा से डेकोरेट करवाया है। आमिर और हमीदा ने अल्लू और उनकी वाइफ के दो ऑब्जेक्टिव को ध्यान में रखते हुए घर को डिजाइन किया है। पहला घर बॉक्स शेप में होना चाहिए और दूसरा, ज्यादा डिजाइन नहीं होनी चाहिए। बाहर से यह घर भले ही किसी बॉक्स की तरह दिखता है, लेकिन इसका इंटीरियर देखने लायक है। घर के अंदर शानदार कॉरिडोर है, जो लिविंग स्पेस की ओर जाता है। अंदर लिविंग रूम, डाइनिंग, किचन से बार काउंटर तक की फैसिलिटी मौजूद है।
यह भी पढ़ें: इन सितारों पर पड़ चुकी है बॉलीवुड में पसरे भेदभाव की मार, सार्वजनिक रूप से जता चुके हैं दुख
अल्लू कई लग्जरी कारों के मालिक हैं, जिनकी कीमत करीब 4 से 5 करोड़ रुपए है। उनके कलेक्शन में रेंज रोवर, ऑडी और BMW सीरीज की महंगी गाड़ियां शामिल हैं। अल्लू के पास BMW X6 Coupe कार है, जिसका नंबर 666 है। इसके अलावा उनके पास जगुआर और पोर्शे जैसी करोड़ों की गाड़ियां भी हैं।
यह भी पढ़ें: बेटी को याद कर भावुक हुए रणबीर कपूर, बोले- राहा जितनी प्रेरणा मुझे जिंदगी में कभी नहीं मिली
रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू की वैनिटी वैन का नाम फाल्कन जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है। रेड्डी कस्टम्स द्वारा इसे स्पेशली मॉडिफाई किया गया है। इसके अंदर लग्जरी केबिन के साथ अल्लू अर्जुन के नाम का लोगो AA भी लगाया गया है। मास्टर केबिन में एक रिक्लाइनर है, जिसका इस्तेमाल अल्लू मीटिंग्स के साथ-साथ टीवी देखने के लिए भी कर सकते हैं। इसके अलावा आराम करने और फ्रेश होने के लिए भी लग्जरी सुविधाएं वैन में उपलब्ध हैं। बताया जाता है कि रेड्डी कस्टम्स को इसे तैयार करने में करीब 5 महीने का वक्त लगा। सिर्फ इसके इंटीरियर पर करीब 3।5 करोड़ रुपए खर्च हुए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: स्नोप्लो हादसे के बाद मौत के करीब पहुंच गए थे जेरेमी रेनर, बोले- टूटी थीं 30 से ज्यादा हड्डियां