फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit: 'हैप्पी' गुड फ्राइडे... लिख बुरे फंसे श्रीराम नेने, माधुरी के पति को ट्रोल्स ने लिया आड़े हाथ

Sat, 08 Apr 2023 09:31 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 08 Apr 2023 09:31 AM IST
सार

माधुरी दीक्षित के बजाए इस बार उनके पति श्रीराम नेने सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। डॉक्टर को उनके 'गुड फ्राइडे' ट्वीट के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
Madhuri Dixit husband Shriram Nene wrote Happy Good Friday brutally TROLLED for wishing
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित तो अक्सर सुर्खियों में बनी ही रहती हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस के भारतीय-अमेरिकी कार्डियोवस्कुलर सर्जन पति डॉ. श्रीराम नेने हेडलाइंस का हिस्सा बन गए हैं। दरअसल, गुड फ्राइडे पर श्रीराम नेने ने एक ऐसा ट्वीट साझा किया, जिसे देख नेटिजन्स एक्टिव हो उठे और माधुरी दीक्षित के मिस्टर को भारी ट्रोल्स का सामना करना पड़ गया। 

Madhuri Dixit husband Shriram Nene wrote Happy Good Friday brutally TROLLED for wishing
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, माधुरी दीक्षित के डॉक्टर पति श्रीराम नेने ने बीते दिन एक ट्वीट कर लिखा, 'हैप्पी और गुड फ्राइडे...उनके लिए जो इसे सेलिब्रेट करते हैं।' इसी को देख ट्रोल्स का गुस्सा फूट पड़ा और सोशल मीडिया यूजर्स ने श्रीराम नेने को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। 

Madhuri Dixit husband Shriram Nene wrote Happy Good Friday brutally TROLLED for wishing
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब हो कि 'गुड फ्राइडे' का इसाइयों के लिए विशेष महत्व होता है। इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इसलिए उन्हें 'गुड फ्राइडे' पर याद कर शोक मनाया जाता है। वहीं, नेने की चूक ने उन्हें ट्रोल्स के निशाने पर ला दिया है। श्रीराम नेने ने इस दिन पर हैप्पी फ्राइडे लिख दिया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। 

Bollywood: इन सितारों पर पड़ चुकी है बॉलीवुड में पसरे भेदभाव की मार, सार्वजनिक रूप से जता चुके हैं दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit husband Shriram Nene wrote Happy Good Friday brutally TROLLED for wishing
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीराम नेने के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सर गुड फ्राइडे कौन मनाता है? यह तो दुआएं मांगने का दिन होता है। ये कोई सेलिब्रेशन नहीं होता।' दूसरे ने लिखा, 'आपको ट्वीट करने से पहले थोड़ी जानकारी इकट्ठी कर लेनी चाहिए थी।' वहीं एक अन्य लिखते हैं, 'सर आपसे यह उम्मीद नहीं थी।' 

Ranbir Kapoor: बेटी को याद कर भावुक हुए रणबीर कपूर, बोले- राहा जितनी प्रेरणा मुझे जिंदगी में कभी नहीं मिली

विज्ञापन
Madhuri Dixit husband Shriram Nene wrote Happy Good Friday brutally TROLLED for wishing
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब हो कि श्रीराम नेने और माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में शादी की थी। इसके बाद माधुरी अमेरिका चली गई थीं। वह वहां पर एक दशक से ज्यादा समय बिताकर वापस मुंबई लौटीं। कपल के दो बेटे हैं। माधुरी और नेने अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं, और अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस को कपल गोल देते नजर आते हैं। फैंस जोड़े की हर एक एक्टिविटी पर नजरें गड़ाए रखते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed