फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन सितारों पर पड़ चुकी है बॉलीवुड में पसरे भेदभाव की मार, सार्वजनिक रूप से जता चुके हैं दुख

Sat, 08 Apr 2023 08:44 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Apr 2023 08:44 AM IST
विज्ञापन
These Stars Faced Nepotism In Bollywood From Kangana Ranaut To Manoj Bajpayee Shekhar Suman Priyanka Chopra
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

अक्सर बॉलीवुड में फैले भाई-भतीजावाद और गुटबाजी को लेकर बात होती रहती है। अक्सर कहा जाता है कि इंडस्ट्री में एक पूरी लॉबी काम करती है, जहां बाहरी लोगों को टिकने नहीं दिया जाता है। इस मसले पर सिर्फ सामान्य सितारे नहीं, बल्कि बड़े-बड़े नामी सितारे भी चुप्पी तोड़ चुके हैं। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने सार्वजनिक रूप से यह बात कही कि बॉलीवुड में उन्हें किनारे किया जा रहा था, इसलिए वह हॉलीवुड चली गईं। इसके अलावा समय-समय पर और भी सितारे इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। आइए जानते हैं...

These Stars Faced Nepotism In Bollywood From Kangana Ranaut To Manoj Bajpayee Shekhar Suman Priyanka Chopra
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंगना रणौत
नेपोटिज्म और बॉलीवुड माफियाओं पर बात करने वालों में पहला नाम कंगना रणौत का है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मुखर होकर बोलती रहती हैं। कंगना कई बार इंडस्ट्री में होने वाली गुटबाजी और घटिया राजनीति के खिलाफ बोल चुकी हैं। उनका कहना है कि नेपोटिज्म की वजह से उन्हें अब काम नहीं मिलता है। इसलिए ज्यादातर फिल्में या तो वह खुद प्रोड्यूस करती हैं या खुद डायरेक्ट।

These Stars Faced Nepotism In Bollywood From Kangana Ranaut To Manoj Bajpayee Shekhar Suman Priyanka Chopra
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अरमान मलिक
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अरमान मलिक भी इस बारे में चुप्पी तोड़ चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कई सारे ट्वीट्स कर इंडस्ट्री में ज्यादा काम करने वाले सवालों का जवाब दिया। अरमान मलिक ने प्रियंका चोपड़ा का समर्थन करते हुए खुलासा किया कि यह उनके साथ रोज होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Stars Faced Nepotism In Bollywood From Kangana Ranaut To Manoj Bajpayee Shekhar Suman Priyanka Chopra
शेखर सुमन - फोटो : Social media

शेखर सुमन
प्रियंका चोपड़ा ने जब हाल ही में बॉलीवुड में व्याप्त राजनीति पर बात की तो इसके बाद शेखर सुमन भी उनका समर्थन करते नजर आए। शेखर सुमन ने कहा कि यहां पूरा एक गैंग काम करता है। इसके चक्कर में उन्हें और उनके बेटे अध्ययन सुमन को कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर निकाल दिया गया।
Prakash Raj: किच्चा सुदीप के भाजपा को समर्थन देने पर प्रकाश राज ने दी प्रतिक्रिया, बोले- स्तब्ध और आहत हूं

विज्ञापन
These Stars Faced Nepotism In Bollywood From Kangana Ranaut To Manoj Bajpayee Shekhar Suman Priyanka Chopra
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी भी फिल्म इंडस्ट्री की राजनीति से परेशान हो चुके हैं। एक्टर ने एक बार एक मीडिया इंटरव्यू में साफ कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स को इज्जत नहीं दी जाती। साथ ही उन्होंने कहा कि जितना दुरूपयोग इस इंडस्ट्री में टैलेंट का होता है उतना कहीं नहीं होता।
Filmy Wrap: काम पर लौटे अमिताभ बच्चन और मलाइका-अर्जुन करने जा रहे शादी? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed