फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: बेटी को याद कर भावुक हुए रणबीर कपूर, बोले- राहा जितनी प्रेरणा मुझे जिंदगी में कभी नहीं मिली

Sat, 08 Apr 2023 12:13 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 08 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor TJMM actor Talks about his daughter said Raha is a big inspiration I ever get in my life
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' से दर्शकों का दिल जीता। अब वह लखनऊ में मौजूद हैं, जहां उन्होंने आलिया भट्ट और अपनी बेटी राहा के बारे में खुलकर बात की। अभिनेता ने आलिया से शादी करने और अपनी बेटी राहा से मिली जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने काम करने के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा राहा से मिलती है।

Ranbir Kapoor TJMM actor Talks about his daughter said Raha is a big inspiration I ever get in my life
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर ने कहा कि आप जानते हैं कि मैं हमेशा मानता हूं कि जीवन में प्रेरणा का अभाव रहता है। यह प्रेरणा हमें आसानी से नहीं आती है, जब आपके पास प्रेरणा हो तो काम बहुत आसान हो जाता है, चाहे वह कोई भी पेशा हो। मैं अपने जीवन में लंबे समय से प्रेरणा की तलाश में था और यह हमारी बेटी का एक आशीर्वाद था। राहा जल्द ही चार महीने की होने वाली है। मुझे नहीं लगता कि मुझे कभी उसके जितनी बड़ी प्रेरणा मिलेगी। ईमानदारी से कहना चाहता हूं कि यह सबसे अच्छा एहसास है, जो मुझे पहले कभी नहीं हुआ।

South Celebs: बॉलीवुड में जलवा बिखेरने में नाकाम रहे साउथ के ये सितारे, बुरी तरह फ्लॉप हुईं फिल्में

Ranbir Kapoor TJMM actor Talks about his daughter said Raha is a big inspiration I ever get in my life
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रणबीर कपूर अपनी आने वाली नई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके प्रचार यात्रा के दौरान उन्होंने लखनऊ शहर में शूटिंग करने की इच्छा जताई। अभिनेता ने कहा कि यह शहर और यहां के लोग एक बेहद समृद्ध संस्कृति को आत्मसात करते हैं। यहां कई फिल्मों की शूटिंग की गई है और लखनऊ का वह पैलेट जो, हमें अक्सर फिल्मों में देखने को मिलता है, वह हमें ऐसा महसूस कराता है कि यह एक बहुत सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है। मैं प्रचार के लिए हमेशा शहर में रहा हूं, लेकिन यहां कभी भी किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा नहीं रहा, लेकिन यह दुआ मांगता हूं कि मैं यहां आकर एक फिल्म शूट करूं।

AK62: अजित कुमार की फिल्म AK62 से हटाए जाने पर छलका निर्देशक विग्नेश शिवन का दर्द, कहा- मैं निराश हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor TJMM actor Talks about his daughter said Raha is a big inspiration I ever get in my life
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही अभिनेता ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के दर्शकों को ढेर सारा प्यार देना चाहता हूं। हिंदी फिल्मों के लिए हमारा सबसे बड़ा बाजार यूपी है, क्योंकि हमें उत्तर प्रदेश से बहुत प्यार और समर्थन मिलता है। हम बस इतना कर सकते हैं कि एक अच्छी फिल्म बनाएं। उन्हें खुश करने के लिए और एक मनोरंजन फिल्म दें।

R Madhavan: आर माधवन ने किया नई फिल्म का एलान, जीडी नायडू की बायोपिक में नजर आएंगे अभिनेता

विज्ञापन
Ranbir Kapoor TJMM actor Talks about his daughter said Raha is a big inspiration I ever get in my life
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो हाल ही में अभिनेता, श्रद्धा कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अब अभिनेता अगली फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। इसके साथ ही वह 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए भी तैयारी कर रहे हैं।

Bhojpuri: 'कास्टिंग काउच' की शिकार हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, निर्देशक-निर्माताओं पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed