बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आने वाली हैं। जब से दोनों ने एक साथ फिल्म की शूटिंग पूरी की है, तब से ही दोनों के अफेयर की अफवाह शुरू उड़ने लगी थी और यह सब हुआ था वरुण धवन की वजह से। दोनों की अफेयर की अफवाह इतनी ज्यादा बढ़ गईं कि एक्ट्रेस ने बयान जारी कर इन खबरों का खंडन किया और डेटिंग की खबरों को निराधार बताया। उन्होंने कहा था कि यह सब भेड़िया में उनके को-स्टार वरुण धवन के मजाक से शुरू हुआ था।
Kriti Sanon: वरुण धवन ने क्यों फैलाई थीं प्रभास और कृति के अफेयर की अफवाह? अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में कृति सेनन ने यह खुलासा किया है कि वरुण धवन ने प्रभास के साथ उनके अफेयर को लेकर मजाक क्यों किया था। कृति ने कहा यह सब साल 2022 में आई फिल्म भेड़िया के प्रचार के दौरान शुरू हुआ था। वरुण बार-बार एक ही तरह के सवालों का जवाब देते हुए थक गए थे। कृति ने बताया कि वरुण ने उनसे कहा था कि मैं बहुत बोर हो चुका हूं, बार-बार इंटरव्यू देते देते। हम हर इंटरव्यू में एक ही बात का जवाब दे रहे हैं। कृति मैं तुम्हारे बारे में एक अफवाह फैलाने वाला हूं। मैं बस बोलूंगा कि तुम्हारे जीवन में कोई है।
Mini Mathur: मिनी माथुर ने बताया इंडियन आइडल छोड़ने के पीछे का सच, बोलीं- रियलिटी जैसा कुछ भी नहीं
वरुण धवन ने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सेट पर कृति सेनन और प्रभास के अफेयर के संकेत दिए थे। उन्होंने करण जौहर से कहा था कि कृति का दिल किसी और के पास है और वह सब इस वक्त हैदराबाद में दीपिका पादुकोण के साथ शूटिंग कर रहे हैं। उस समय प्रभास दीपिका के साथ हैदराबाद में 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रहे थे, जिसको लेकर इन अफवाह ने आग पकड़ ली कि कृति और प्रभास 'आदिपुरुष' के शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए।
Aditi Rao Hydari: जुबली की स्क्रीनिंग में पहुंचे सिद्धार्थ, अदिति राव ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग साझा की तस्वीर
वरुण धवन का बयान काफी वायरल हो गया, जिसके बाद लगातार प्रभास और कृति की अफेयर की खबरें आने लगीं। इसके बाद कृति ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया और कहा कि यह न तो प्यार है, न ही पीआर। हमारा भेड़िया रियलिटी शो में कुछ ज्यादा ही जंगली हो गया था और उनके एक मजेदार मजाक ने अफवाहों को जन्म दिया। इससे पहले कि कोई पोर्टल मेरी शादी की तारीख की घोषणा करें, मुझे आपके शक को दूर करने दीजिए। ये अफवाह बिल्कुल निराधार हैं। इसके अलावा कृति कई बार प्रभास के साथ अफेयर की खबरों का खंडन कर चुकी हैं और प्रभास की टीम की ओर से भी इन खबरों को निराधार बताया गया था।
Vardhan Puri: सलमान खान की बात से सहमत नहीं अमरीश पुरी के पोते, OTT सेंसरशिप पर खुलकर बोले वर्धन पुरी
बात करें कृति सेनन के फिल्मी करियर के बारे में तो कृति, प्रभास और सैफ अली खान के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आएंगी, जिसका पोस्टर हाल ही में जारी किया गया था। यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Priyanka Chahar Choudhary: फैंस को लगा बड़ा झटका, प्रियंका चाहर ने ठुकराया खतरों के खिलाड़ी का ऑफर