{"_id":"62249f67ecc9fd670118e96a","slug":"allu-arjun-celebrate-11th-wedding-anniversary-with-wife-and-children-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun Wedding Anniversary: अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा रेड्डी संग मनाई शादी की 11वीं सालगिरह, केक काटते नजर आए बच्चे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Allu Arjun Wedding Anniversary: अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा रेड्डी संग मनाई शादी की 11वीं सालगिरह, केक काटते नजर आए बच्चे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 06 Mar 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जुन
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज 6 मार्च को अपनी शादी की 11 वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर अल्लू अर्जुन ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अल्लू ने अपनी शादी की सालगिरह को बहुत ही सिंपल तरीके से परिवार संग सेलिब्रेट किया है। इन तस्वीरों में वह पत्नी स्नेहा और अपने दोनों बच्चों संग नजर आ रहे हैं। अभिनेता अल्लू ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक तस्वीर में सालगिरह का केक है तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह परिवार संग केक काटते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को सालगिरह की मुबारकबाद भी दी है।
2 of 4
allu arjun
- फोटो : insta
परिवार संग मनाई सालगिरह-
अल्लू ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि उनकी पत्नी और दोनों बच्चे, अल्लू अयान और बेटी अल्लू अरहा भी साथ में हैं। जहां अल्लू की पत्नी बैठकर मुस्कुरा रही हैं तो वहीं अल्लू उनके पीछे खड़े हैं और दोनों बच्चे खुशी से केक काटते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अल्लू ने लिखा, ''हैप्पी एनिवर्सरी क्यूटी...11 साल का साथ।
3 of 4
अल्लू अर्जुन पत्नी और बच्चों के साथ
- फोटो : insta
फैंस ने दी सालगिरह की मुबारकबाद-
अल्लू अर्जुन की एक लंबी फैन फॉलोइंग है और पुष्पा की शानदार सफलता के बाद तो उनके चाहने वालों की तादाद और भी ज्यादा बढ़ गई है। फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। महज कुछ ही घंटों में इस पोस्ट को 74 हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है तो वहीं कमेंट की भी बाढ़ सी आ गई है। अल्लू अर्जुन की इस पोस्ट पर एक प्रशंसक ने मुबारकबाद देते हुए लिखा, दोनों को शादी की सालगिरह मुबारक हो, लव यू सो मच, हमेशा ऐसे ही साथ रहो मेरे क्यूटी। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी उन्हें मुबारक बाद दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अल्लू अर्जुन
- फोटो : Social Media
अगर बात करें अल्लू के वर्क फ्रंट की तो उनकी फिल्म पुष्पा ने जबरदस्त कमाई की है और अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए हाजिर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पुष्पा पार्ट 2 की शूटिंग जारी है और 2023 तक इसे रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।