एक्टर और मॉडल उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। बिग बॉस ओटीटी से सुर्खियों में आने वाली उर्फी जावेद आए दिन अपने बोल्ड फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, लेकिन कई बार वह अपने पहनावे को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं और कई अटपटे कमेंट का सामना भी करना पड़ता है।
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने खुद के बारे में बताई हकीकत, इंस्टा पर लिखा- पहले कभी नहीं किया था ऐसा
छोटे बालों के साथ शेयर की स्टोरी
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने वीडियो और फोटो अपने फैन्स के साथा साझा करती रहती हैं। आज उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वह एक ऑफ शोल्डर ड्रस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस स्टोरी में उर्फी ने लिखा है कि पहली बार जिंदगी में मैंने इतने छोटे बाल किए हैं। हालांकि छोटे बालों में भी उर्फी काफी सुंदर दिख रही थी।
उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक गलतफहमी की वजह से परिवार से उनके रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे। दो साल तक मानसिक उत्पीड़न झेलने के बाद उर्फी जावेद ने खुद को संभाला। अब वह मनोरंजन की इस दुनिया में अपना नाम बना चुकी हैं।
लखनऊ की रहने वाली हैं उर्फी
उर्फी जावेद का जन्म 15 अक्टूबर 1997 को उत्तरप्रदेश के लखनऊ में हुआ था। उर्फी मीडिया में जाना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई भी की थी। हालांकि उर्फी को एक्टिंग का शौक था और इसी शौक को पूरा करने वह मुंबई आ गई। उर्फी ने 2016 में छोटे पर्दे पर कदम रखा और वह अब तक कई टेलीविजन शोज कर चुकी हैं। उर्फी ने करियर की शुरुआत बड़े भैया की दुल्हनिया से की थी। इसके अलावा चंद्र नंदिनी, दुर्गा, बेपनाह, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे कई शो किए, जिनसे उर्फी काफी पॉपुलर हो गईं।
बिग बॉस ओटीटी से मिली असल पहचान
छोटे पर्दे ने उर्फी जावेद को घर-घर तक पहचान दिलाई और पॉपुलर भी किया लेकिन असल पहचान उर्फी को बिग बॉस से मिली। बिग बॉस के माध्यम से वह यूथ के बीच पॉपुलर हो गईं। उर्फी अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं और यूथ के लिए स्टाइलिंग दीवा बन चुकी हैं।
