देश भर में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है और आए दिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। मनोरंजन जगत के सितारे भी इससे अछूते नहीं है। कुछ दिनों पहले दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन संक्रमण को मात देकर निगेटिव हुए। इसके साथ ही उन्होंने घर आने के बाद एक बेहद ही खास काम किया। दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टाइलिश स्टार कहे जाने वाले अल्लू अर्जुन अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। वो जितने बड़े सुपरस्टार हैं उतना ही वो जमीन से भी जुड़े हैं। हाल ही में उन्होंने खुद के कोरोना निगेटिव होने की जानकारी दी थी। 12 मई को अभिनेता ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो क्वारंटीन पीरियड खत्म करके अपने घर के अंदर प्रवेश करते नजर आए। इस वीडियो में वो बच्चों, परिवार और स्टॉफ मेंबर्स से बात करते दिख रहे थे। उन्होंने अपने परिवार से दूर कठिन समय अकेले ही काटा था। अब अल्लू ने अपने परिवार और स्टॉफ मेंबर्स के लिए एक अहम कदम उठाया है।
कोरोना: परिवार और स्टॉफ मेंबर्स के लिए अल्लू अर्जुन ने लिया अहम फैसला, कुछ दिनों पहले हुए थे निगेटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि अल्लू अर्जुन ने अपने परिवार और 45 साल से ऊपर उम्र वाले स्टॉफ मेंबर्स को कोरोना वैक्सीनेट कराया है। इसकी सारी तैयारी अभिनेता ने खुद देखी। उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि सभी चीजें उनके लिए आसानी से हो।
Meeting family after testing negative and 15 days of quarantine. Missed the kids soo much 🖤 pic.twitter.com/ubrBGI2mER
अल्लू अपने परिवार का तो ख्याल रखते ही हैं साथ ही अपने स्टॉफ मेंबर्स को भी परिवार का हिस्सा मानते हैं। ये ही वजह है कि उनके घर के 45 वर्ष से अधिक उम्र के स्टॉफ मेंबर्स भी वैक्सीनेट हो चुके हैं। जिस तरह के कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए अभिनेता अपने परिवार को सुरक्षित रखने के सारे उपाय कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सारी सावधानियां बरतने के बावजूद खुद अल्लू अर्जुन कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्होंने पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने लिखा था सभी को हैलो, 'मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं और मैंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। मैं सभी तरह की सावधानी बरत रहा हूं। जो भी मेरे संपर्क में आएं हो मेरा उनसे अनुरोध है कि वो अपनी जांच करा लें'।
बता दें कि मनोरंजन जगत के कई सितारे अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि बहुत से सितारे ऐसे हैं जो इस बीमारी को मात देकर अपने घर में लौट चुके हैं। विक्की कौशल, आलिया, रणबीर, कटरीना, सोनू सूद, कंगना रणौत, अक्षय कुमार जैसे सभी सितारो कोरोना निगेटिव हो गए हैं और कई सितारे आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं।