{"_id":"60a615858ebc3ea70655ab6b","slug":"kartik-aaryan-completes-10-years-in-bollywood-know-his-struggle-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेसबुक से कार्तिक आर्यन को मिली थी 'प्यार का पंचनामा' की जानकारी, एक मोनोलॉग बोलकर छाए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फेसबुक से कार्तिक आर्यन को मिली थी 'प्यार का पंचनामा' की जानकारी, एक मोनोलॉग बोलकर छाए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 20 May 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन को फिल्मों में आज 10 साल पूरे हो गए हैं। कार्तिक ने 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में कदम रखा था। डायरेक्टर लव रंजन की 'प्यार का पंचनामा' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नुसरत भरूचा कार्तिक आर्यन, दिव्येंदु शर्मा, सोनाली सहगल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बीते दिनों कार्तिक करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 से निकाले जाने को लेकर चर्चा में थे। धर्मा प्रोडक्शन्स ने उनपर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाते हुए अपने प्रोडक्शन से हमेशा के लिए बैन कर दिया। आज कार्तिक के पास कई बड़े विज्ञापनों के साथ कई फिल्में हैं। कार्तिक आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल’ के रीमेक में नजर आए थे। इसके अलावा वह भूल भुलैया 2 और धमाका में भी नजर आएंगे।
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स में से एक हैं. उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी अच्छी है। कार्तिक आर्यन को फिल्म प्यार का पंचनामा के बारे में फेसबुक से पता लगा था। एक इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा था, 'मेरे पास पोर्टफोलियो के पैसे नहीं थे इसलिए मैंने कॉलेज एलबम से अपने फोटोज क्रॉप करते भेजे। जिसके बाद मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया गया। इन सब में छह महीने से अधिक लग गए। जिसके बाद आखिरकार फिल्म बनकर रिलीज हुई और मेरा मोनोलॉग वायरल हुआ।'
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Insatagram- @kartikaaryan
कार्तिक मुंबई पढ़ाई करने आए थे लेकिन एक्टिंग में रुचि होने की वजह से वे फिल्मों में काम करने के अवसर तलाश रहे थे। मुंबई की एक घटना का जिक्र करते हुए कार्तिक ने कहा था, मैंने शाहरूख-सलमान की बैंडस्टैंड वाली कहानियां खूब सुनी थी। इसलिए मैं वहां धूमने चला गया। तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसका मुझे यकीन नहीं हुआ। मैं वहीं बैठा था तभी उधर से शाहरूख सर की गाड़ी निकली और उन्होंने हम लोगों की तरफ देखकर हाथ हिलाया। मुझे इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कि शाहरुख सर ने मुझे देखकर हाथ हिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके बाद मैं अपने दोस्तों के साथ सलमान खान से मिलने उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पहुंचा। वहां फैंस की इतनी भीड़ हो गई कि लाठीचार्ज होने लगा। मेरे दोस्त को एक दो लाठियां पड़ीं हालांकि मैं तो वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी ड्रीम कार लैम्बॉर्गिनी उरूसखरीदी है। जिसे उन्होंने 50 लाख रुपये एक्सट्रा खर्च करके इटली से एयरलिफ्ट करवाया है। कार्तिक के बारे में ये भी कहा जाता है कि वो स्ट्रगल के दिनों में जिस घर में बतौर पेइंग गेस्ट रहते थे, सफल होने के बाद उन्होंने इस घर को खरीद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।