सब्सक्राइब करें

आइटम नंबर के लिए अजय देवगन की अभिनेत्री पर आया अल्लू का दिल, एक करोड़ फीस पर अटकी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 22 Nov 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun is said to be insisting on Kajal Agarwal for item number in Ala Vaikunthapurramuloo
allu arjun

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन उनकी आगामी फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' (Ala Vaikunthapurramuloo) को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल फिल्म में एक आइटम नंबर की जरूरत है और इसके लिए अल्लू अर्जुन ने जिस अभिनेत्री का नाम सुझाया है वो एक आइटम नंबर के लिए एक करोड़ रुपये की डिमांड कर रही हैं। लेकिन बावजूद अल्लू उन्हें ही फिल्म के आइटम नंबर में कास्ट करना चाहते हैं।

Trending Videos
Allu Arjun is said to be insisting on Kajal Agarwal for item number in Ala Vaikunthapurramuloo
काजल

दरअसल अपनी आगामी फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' (Ala Vaikunthapurramuloo) के लिए अल्लू, काजल अग्रवाल का आइटम नंबर चाहते हैं। इस बात का खुलासा उनके पिता और मेगा प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun is said to be insisting on Kajal Agarwal for item number in Ala Vaikunthapurramuloo
kajal agarwal

एनडीटीवी.कॉम ने एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए बताया कि फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' के निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास एंकर अनसूया भारद्वाज या रश्मि को कास्ट करना चाहते हैं। वहीं आइटम नंबर के लिए काजल एक करोड़ रुपये की मांग कर रही हैं लेकिन फिर भी  अल्लू अर्जुन चाहते हैं कि फिल्म में आइटम नंबर काजल अग्रवाल करें।

Allu Arjun is said to be insisting on Kajal Agarwal for item number in Ala Vaikunthapurramuloo
काजल अग्रवाल - फोटो : XsJJyS

बता दें कि काजल अग्रवाल बॉलीवुड में भी काफी सक्रिय हैं और पसंद की जाती हैं। काजल अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम में नजर आ चुकी हैं। वहीं रणदीप हुड्डा के साथ भी उनको फिल्म दो लफ्जों की कहानी में काफी पसंद किया गया था। इसके साथ ही फिलहाल काजल अपकमिंग फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग में बिजी हैं।

विज्ञापन
Allu Arjun is said to be insisting on Kajal Agarwal for item number in Ala Vaikunthapurramuloo
अर्जुन अल्लू - फोटो : Amar Ujala

इसके साथ ही बात फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो'  की करें तो फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास  कर रहे हैं जबकि फिल्म को प्रोड्यूस अल्लू अर्जुन के पिता कर रहे हैं। वहीं फिल्म में अलु अर्जुन, पूजा हेगड़े, निवेथा पेथुराज, जयराम जैसे कलाकार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed