फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: सलमान खान को कड़ी टक्कट दे रहे अल्लू अर्जुन, 'पुष्पा 2' के लिए मिली इतने करोड़ की फीस!

Wed, 07 Sep 2022 06:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 07 Sep 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun Pushpa the Rule updates actor charged 125 crores for movie as per media reports
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पुष्पाः द राइज' के बाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग में हिंदी पट्टी में भी इजाफा देखने को मिला है। इस फिल्म से वह देश के कोने-कोने में मशहूर हो गए हैं। यही वजह है कि अब 'पुष्पा 2' के लिए उन्हें बड़ी रकम ऑफर की गई है। बताया जा रहा है कि यह राशि इतनी बड़ी है कि उन्होंने इस मामले में बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की बराबरी कर ली है।

Allu Arjun Pushpa the Rule updates actor charged 125 crores for movie as per media reports
फहाद फासिल, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

'पुष्पा द राइज' की सफलता के बाद लोगों को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंताजर है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अल्लू को इस फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 450 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के दावे अगर सही हैं तो यह कहा जा सकता है कि अल्लू ने फीस के मामले में सलमान खान की बराबरी कर ली है।

Allu Arjun Pushpa the Rule updates actor charged 125 crores for movie as per media reports
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : Instagram

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि सलमान को उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट  के लिए 125 करोड़ रुपये दिए गए हैं। बता दें कि पुष्पा 2 के साथ सलमान की फिल्म का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है। वह जल्द ही 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल अनाउंस किया गया था जिसमें सलमान खान की एक झलक नजर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun Pushpa the Rule updates actor charged 125 crores for movie as per media reports
अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
इस छोटे से वीडियो में सलमान बड़े बालों में चश्मा लगाए दिखे थे। सलमान के इस लुक के बाद फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं 'पुष्पा द रूल' की बात करें तो इस फिल्म में अल्लू के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को अगले साल रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed