फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IMDB Rating: आलिया ने दी अक्षय-आमिर को पटखनी, आईएमडीबी रेटिंग में पाया पहला स्थान, जानिए अन्य फिल्मों का हाल

Wed, 07 Sep 2022 05:38 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 07 Sep 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
August Movies IMDB Rating: Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Liger Darlings Dobaaraa
डार्लिंग्स और लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

अगस्त का महीने बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छा नहीं रहा। साल के आठवें महीने में आमिर खान-अक्षय कुमार जैसे दिग्गजों की पांच फिल्में रिलीज हुई थीं। लेकिन कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की लाज नहीं बचा पाई। कुल 465 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षा बंधन', 'दोबारा' और 'लाइगर' अपनी लागत का 50 फीसदी ही कमा पाईं। ट्रेड एनालिस्ट और मेकर्स का मानना था कि बायकॉट गैंग की वजह से फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित हुआ। ऐसे में हमने इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग्स जानने की कोशिश की। आइए जानते हैं किस फिल्म को मिली कितनी रेटिंग... 

August Movies IMDB Rating: Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Liger Darlings Dobaaraa
डार्लिंग्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डार्लिंग्स
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी असामान्य परिस्थितियों में फंसी एक मां-बेटी की जोड़ी पर केंद्रित है। यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी है, जो मुंबई के एक निम्न मध्यवर्गीय परिवार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। आलिया भट्ट के अलावा, इस फिल्म में शेफाली शाह, विजय वर्मा, रोशन मैथ्यू और राजेश शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.6 रेटिंग मिली है।

August Movies IMDB Rating: Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Liger Darlings Dobaaraa
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान-करीना कपूर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म मात्र 133.2 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई। हालांकि फिल्म को आईएमडीबी पर ठीकठाक रेटिंग मिली है। बता दें कि 1994 में आई रॉबर्ट जेमेकिस की क्लासिक फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' के हिंदी रीमेक को आईएमडीबी पर 5 रेटिंग मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
August Movies IMDB Rating: Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Liger Darlings Dobaaraa
रक्षा बंधन - फोटो : social media

रक्षा बंधन
'लाल सिंह चड्ढा' के साथ सिनेमाघरों में आई 'रक्षा बंधन' भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित इस फिल्म की कहानी लोगों को सिनेमाघरों तक आकर्षित करने में नाकाम रही। 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म मात्र 68.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। अच्छा कारोबार करने में विफल रही यह फिल्म आईएमडीबी की रेटिंग में भी धमाल नहीं मचा पाई। खबर लिखते वक्त तक इस फिल्म को 4.6 रेटिंग मिली थी। 

विज्ञापन
August Movies IMDB Rating: Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Liger Darlings Dobaaraa
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोबारा
तापसी पन्नू की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'दोबारा' मात्र 1.36 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से धराशाई हो गई। इतना ही नहीं अगस्त में रिलीज हुई फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग में भी यह फिल्म नीचले पायदान पर रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed