फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy: बालों में गजरा लगाकर पति के साथ रोमांटिक हुईं मौनी रॉय, साझा की तस्वीरें

Wed, 07 Sep 2022 05:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 Sep 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Mouni Roy shares romantic photos with husband Suraj Nambiar says impossibly cute one
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल में नजर आएंगी। काम से अलग देखें तो मौनी रॉय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर मौनी रॉय ने एक पोस्ट साझा किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए मौनी अपने पति सूरज नांबियार पर प्यार लुटाती नजर आई हैं। 

Mouni Roy shares romantic photos with husband Suraj Nambiar says impossibly cute one
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने दो फोटोज शेयर की हैं। मौनी और सूरज का लुक काफी शानदार लग रहा है। मौनी और सूरज दोनों ही ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। मौनी रॉय तस्वीरों में सूरज को गले लगाती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर हंस रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में मौनी, सूरज को गले लगाते हुए पोज देती नजर आ रही हैं।

Mouni Roy shares romantic photos with husband Suraj Nambiar says impossibly cute one
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी का मेकअप और ड्रेस दोनों ही जबरदस्त लग रहे हैं। मौनी ने बालों में गजरा लगाया हुआ है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। तस्वीरों के साथ मौनी रॉय ने शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'माय 'मीट क्यूट' इम्पॉसिबली क्यूट वन।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy shares romantic photos with husband Suraj Nambiar says impossibly cute one
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

मौनी और सूरज की यह तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। दोनों के लुक की खूब तारीफ की जा रही है। एक यूजर ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा जोड़ी।' एक यूजर ने लिखा, 'जो इस जोड़ी से जले वो जरा साइड से चले।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।' एक यूजर ने लिखा, 'मस्त जोड़ी।' आपको बता दें कि मौनी और सूरज वर्ष 2022 में विवाह बंधन में बंधे हैं। दोनों ने गोवा में धूमधाम से शादी रचाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed