फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: 15 साल के करियर में 7 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं रणबीर, ब्रह्मास्त्र से फिर बुलंद होंगे सितारे!

Wed, 07 Sep 2022 05:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 07 Sep 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra actor Ranbir Kapoor Career Graph he gave 7 flop films from Saawariya to Shamshera
रणबीर कपूर की फ्लॉप फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। काफी दिनों से फिल्म को लेकर लोगों के बीच बज बना हुआ है। वहीं मेकर्स और स्टारकास्ट में फिल्म को लेकर बॉयकॉट का डर बना हुआ है। इसके अलावा पाइरेसी को लेकर भी कहीं न कहीं डर सता रहा है। वहीं रणबीर कपूर की पिछली फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। इसके अलावा रणबीर अपने 15 साल के करियर में करीब 7 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। उनकी डेब्यू और आखिरी फिल्म फ्लॉप साबित हुई है। तो कहीं 'शमरेशा' की फ्लॉप का असर 'ब्रह्मास्त्र' पर तो नहीं होगा? चलिए जानते हैं रणबीर की अब तक की फ्लॉप फिल्मों के बारे में-

Brahmastra actor Ranbir Kapoor Career Graph he gave 7 flop films from Saawariya to Shamshera
सांवरिया - फोटो : सोशल मीडिया

सावंरिया
रणबीर कपूर और सोनम कपूर दोनों की ये डेब्यू फिल्म थी। सावंरिया सिनेमाघरों में 2007 में रिलीज हुई थी। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भले ही ये फिल्म फ्लॉप रही हो, लेकिन इसके लिए रणबीर को बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

Brahmastra actor Ranbir Kapoor Career Graph he gave 7 flop films from Saawariya to Shamshera
बेशरम - फोटो : सोशल मीडिया

बेशरम
रणबीर कपूर की फिल्म बेशरम 2013 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी बुरी तरीके से फ्लॉप हुई थी। 83 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra actor Ranbir Kapoor Career Graph he gave 7 flop films from Saawariya to Shamshera
रॉय फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

रॉय
फिल्म रॉय में रणबीर कपूर अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडीज के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के गाने भले ही हिट रहे हों, लेकिन फिल्म फ्लॉप थी। 50 करोड़ रुपये की लागत से बनी रॉय ने महज 35 करोड़ का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Brahmastra actor Ranbir Kapoor Career Graph he gave 7 flop films from Saawariya to Shamshera
bombay velvet - फोटो : social media

बॉम्बे वेलवेट
बॉम्बे वेलवेट रणबीर कपूर के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्मों में से एक कही जाती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आई थीं। 118 करोड़ के बजट में बनी बॉम्बे वेलवेट ने महज 23 करोड़ का कारोबार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed