बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली उर्वशी रौतेला अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने निजी जीवन को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। इन दिनों उर्वशी भारतीय क्रिकेट टीम के मैच देखने जाने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उर्वशी भारत का मैच ऋषभ और उनकी बीच छिड़ी कोल्ड वॉर के कारण देखने पहुंच रही हैं। बीते दिनों भी एक्ट्रेस भारत-पाकिस्तान का मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं थीं, जिसके बाद अभिनेत्री सोशल मीडिया पर छा गई हैं। लेकिन हाल ही में उर्वशी द्वारा किए गए एक पोस्ट से लग रहा है कि उनका दिल पड़ोसी देश के क्रिकेटर पर आ गया है। उर्वशी के पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
Urvashi Rautela: पाकिस्तानी क्रिकेटर को देख शर्म से लाल हुईं उर्वशी रौतेला, सोशल मीडिया पर आई मीम की बाढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच की लड़ाई जगजाहिर है। उर्वशी का नाम कई बार एक-दूसरे से जुड़ चुका है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे से भिड़ भी चुके हैं। उर्वशी और ऋषभ की लड़ाई अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह का नाम जोड़ा जा रहा है। इसकी वजह उर्वशी ने खुद सोशल मीडिया यूजर्स को दी है। दरअसल, हाल ही में उर्वशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने एक फैन पेज की स्टोरी साझा की, जिसमें वह नसीम शाह को देख मुस्कुरा रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।
उर्वशी के वीडियो साझा करने से ऋषभ के साथ-साथ क्रिकेटर के फैंस का दिल भी टूट गया है। दिल टूटने के बाद फैंस ट्विटर पर नसीम, उर्वशी और ऋषभ के लव ट्राएंगल को दिखाते और अभिनेत्री को ट्रोल करने वाले मीम्स साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने उर्वशी की इंस्टा स्टोरी की वीडियो साझा कर लिखा, 'उर्वशी ने खुदकी और नसीम की वीडियो शेयर की।' इसके साथ ही एक यूजर ने फिल्म अतरंगी रे का सीन, जिसमें सारा अली खान धनुष को किस कर रही हैं उसे इस्तेमाल करते हुए ऋषभ का मजाक बनाया।
Urvashi Rautela posted a video of herself and Naseem Shah on her Instagram story😂😂 pic.twitter.com/yH87gzEvH6 #NaseemShah Naseem shah India wricket #UrvashiRautela ki 🥰🥰🥰 pic.twitter.com/rISKsCMyj2
आपको बता दें कि जहां उर्वशी रौतेला इस समय 28 साल की हैं, वहीं नसीम शाह 19 साल के हैं। और अगर हम ऋषभ पंत की उम्र की बात करें तो वह अभी महज 24 साल के हैं। एक यूजर द्वारा साझा किए गए मीम में उर्वशी की उम्र पर भी सवाल करते हुए इस लव एंगल को गलत बताया है। वहीं में लिखा गया कि, ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच में 'छोटू भैया' और 'दीदी' की फाइट, अब लव ट्राएंगल में बदल गई है। इसमें अब पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह की विलेन बन एंट्री ले चुके हैं।
Whole story of Naseem Shah & Urvashi Rautela summed up😂#NaseemShah #UrvashiRautela #SexyTeamPak pic.twitter.com/UIf3AfhZwc Yaaaar 😭🤣
Pakistani girls to Urvashi rautela after knowing that she has crush on Naseem shah:#NaseemShah pic.twitter.com/bFdEyIf5uV
Naseem Shah With Urvashi Rautella and Special Appearance 💀#UrvashiRautela #NaseemShah #RishabhPant pic.twitter.com/dLl9v9a88x