{"_id":"63187b6e1756f23acb34b7f3","slug":"koffee-with-karan-7-katrina-kaif-opens-up-about-her-love-story-with-vicky-kaushal-on-karan-johar-chat-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan 7: विक्की संग अपनी लव स्टोरी पर कटरीना ने तोड़ी चुप्पी, शो में बताया पहली मुलाकात का किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee With Karan 7: विक्की संग अपनी लव स्टोरी पर कटरीना ने तोड़ी चुप्पी, शो में बताया पहली मुलाकात का किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 07 Sep 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विक्की कौशल,कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। शो का यह सातवां सीजन है, जिसके अभी तक नौ एपिसोड आ चुके हैं और अब गुरुवार रात 12 बजे शो का 10वां एपिसोड आने वाला है। इस एपिसोड में कटरीना कैफ अपनी फिल्म 'फोन भूत' के को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आने वाली हैं। शो के दौरान कटरीना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खुलासे किए और विक्की कौशल के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बात की है।
2 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
शो के दौरान 'फोन भूत' की कास्ट काफी मस्ती करती नजर है। वहीं, इस सबके बीच कटरीना विक्की कौशल और अपने प्यार की शुरुआत के बारे में बता करती हैं। कटरीना कहती हैं, 'विक्की कभी मेरी रडार पर नहीं थे। मैं पहले उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती थी। मैंने बस विक्की का नाम सुना था, हम कभी मिले नहीं थे और न ही कभी बात की थी। लेकिन मैं जब विक्की से मिली तो मैं उन पर फिदा हो गई।' बता दें कि दोनों एक पार्टी के दौरान मिले थे।
3 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
इसके आगे कटरीना कैफ ने बताया कि उन्होंने अपनी फीलिंग्स के बारे में सबसे पहले निर्देशक जोया अख्तर को बताया था। दोनों जोया की पार्टी में ही पहली बार मिले थे, ऐसे में कटरीना ने अपने दिल का हाल जोया को ही बताया। कटरीना ने कहा, 'यह मेरी नियति थी और यह वास्तव में होना था। इतने सारे संयोग थे कि एक समय यह सब इतना अवास्तविक सा लगने लगा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और दिसंबर 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी मुंबई से दूर राजस्थान के बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शाही अंदाज में हुई थी। दोनों ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा और इसमें सिर्फ अपने करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।