{"_id":"5dbbd9b88ebc3e013874af73","slug":"allu-arjun-teenager-look-unrecognizable-picture-viral-as-he-poses-with-megastar-chiranjeevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार बनने से पहले ऐसे दिखते थे अल्लू अर्जुन, मामा चिरंजीवी के साथ टीनेज की तस्वीर वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार बनने से पहले ऐसे दिखते थे अल्लू अर्जुन, मामा चिरंजीवी के साथ टीनेज की तस्वीर वायरल
सोशल मीडिया पर साउथ के सुपरस्टार की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में चिरंजीवी (Chiranjeevi) के साथ पोज दे रहा ये शख्स कोई और नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन है। टीनेज की इस तस्वीर में अल्लू को पहचानना काफी मुश्किल है। इस तस्वीर में अल्लू गॉगल्स लगाए हुए हैं।
2 of 5
allu arjun
- फोटो : file photo
अल्लू अभिनेता के अलावा फिल्म निर्माता, डांसर और अच्छे गायक भी हैं। साउथ इंडस्ट्री में अल्लू अर्जुन का बहुत नाम है। इन दिनों 36 साल के अभिनेता अल्लू की सोशल मीडिया टीनेज की तस्वीर बहुत वायरल हो रही है।
3 of 5
Allu Arjun
- फोटो : file photo
खास बात है कि एक झलक देखने पर हो सकता है कि आप अल्लू अर्जुन को पहचान भी ना पाए। टीनेज की इस तस्वीर से अभी तक अल्लू के लुक में काफी बदलाव आ गया है। अल्लू का जन्म 8 अप्रैल, 1983 को चेन्नई में हुआ था। साल 2003 में इन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Allu Arjun
- फोटो : file photo
साउथ फिल्म इंडस्ट्री का ये सुपरस्टार उत्तर भारत के दर्शकों का फेवरेट बन गया है। तेलुगू फिल्मों में रोमांटिक इमेज वाले अल्लू अर्जुन की कई फिल्में हिंदी वर्जन में भी सुपरहिट रहे हैं। इनमें 'मेरी इज्जत', 'गंगोत्री', 'दम', 'ज्वालामुखी', 'वीरता: द पावर', 'आर्य: एक दीवाना', 'एक और रक्षक', 'डेंजरस खिलाड़ी', 'डेंजरस खिलाड़ी 2' मुख्य हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : file photo
तेलुगू फिल्मों में रोमांटिक इमेज वाले अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च, 2011 को हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से शादी की। अल्लू को स्नेहा से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए किसी शादी में हुई थी। ये शादी लव मैरिज थी। अल्लू और स्नेहा के दो बच्चे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।