फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी चलाने के लिए खास फॉर्मूला अपनाते हैं निक जोनस, इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज

Fri, 01 Nov 2019 01:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 01 Nov 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra says Nick Jonas follows rule to to Make Their Marriage Work
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी को अगले महीने एक साल हो जाएगा। शादी के बाद प्रियंका और निक लगातार काम कर रहे हैं और एक दूसरे को समय भी दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यह दोनों किस तरह से इन चीजों को मैनेज करते हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। प्रियंका ने बताया कि शादी को अच्छी तरह से चलाने के लिए निक ने एक खास फॉर्मूला अपनाया है। 

Priyanka Chopra says Nick Jonas follows rule to to Make Their Marriage Work
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media

प्रियंका ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने और निक के बारे में बताया। प्रियंका ने कहा- 'प्रोफेशनल और निजी जिंदगी को संतुलित करना बहुत मुश्किल होता है। मुझे फक्र है कि मैंने ऐसे शख्स से शादी की है जो मेरी महत्वाकांक्षाओं को समझता है। इसी वजह से मुझे उनसे प्यार हुआ। हम दोनों के लिए काम बहुत मायने रखता है। हम दोनों ऐसे बैकग्राउंड से आते हैं जिसका हमारे प्रोफेशन से कोई ताल्लुक नहीं है। हम दोनों ने अपने करियर के लिए बहुत मेहनत की है। इसी वजह से दोनों एक दूसरे को पूरा सपोर्ट करते हैं।' 

Priyanka Chopra says Nick Jonas follows rule to to Make Their Marriage Work
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media

इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर निक क्या नियम अपनाते हैं यह भी बताया। प्रियंका ने कहा- 'निक और मैं एक दूसरे को देखे बिना दो-तीन हफ्ते से ज्यादा नहीं रह सकते। दुनिया में हम कहीं भी हों, हम हर समय संपर्क में रहते हैं और वीडियो कॉल करते हैं। आपके जीवन में दूसरे व्यक्ति को शामिल करने के लिए प्रयास करना महत्वपूर्ण है। हम ऐसा करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra says Nick Jonas follows rule to to Make Their Marriage Work
Priyanka Nick wedding - फोटो : twitter

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा- 'आजकल आप शादीशुदा लोगों को देखें वह अपने ऊपर और अपने रिश्तों पर बहुत अधिक दबाव डालते रहते हैं।  मैं बहुत अधिक काम करता हूं तो यह काम नहीं करता (लोग सोचते हैं), यह वास्तव में अनुचित है।' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हिंदु और क्रिश्चियन रीति से हुई थी। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra says Nick Jonas follows rule to to Make Their Marriage Work
Priyanka Nick wedding - फोटो : Instagram

करवाचौथ के बाद प्रियंका ने हाल ही में परिवार के साथ दिवाली का त्योहार भी मनाया। प्रियंका की दिवाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहीं। दिवाली का जश्न मनाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझी की थीं। प्रियंका चोपड़ा एक तस्वीर में पति निक जोनस के साथ रोमांटिक पोज देती दिखीं, दूसरी तस्वीर में ससुराल वालों  के साथ। वहीं तीसरी तस्वीर प्रियंका ने घर की। तस्वीर में उनका घर लाइटों से सजा हुआ दिखाई दिया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy Diwali to everyone celebrating. From mine to yours... दीपावाली की शुभकामनाएँ।। #diwaliincabo #peaceandprosperity

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on



यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के ट्वीट को लेकर भड़कीं ये सिंगर, मीटू से जुड़ा है कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed