साउथ का हर बड़ा हीरो लगता है अब बॉलीवुड में काम करना चाहता है। अब खबर है कि साउथ में अपने एक्शन सीन से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन अब बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने जा रहे हैं। मीडिया में आई खबरों के तहत वह रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘83’ से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरूआत करेंगे।
साउथ का अब यह स्टार बॉलीवुड में करेगा धमाल, रणवीर देंगे साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में साल 1983 में इंडियन क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने की कहानी को दिखाया जाएगा। अल्लू अर्जुन फिल्म में अपने जमाने के स्टार क्रिकेटर रह चुके कृष्णमाचारी श्रीकांत का किरदार निभाएंगे। कृष्णमाचारी ने भारत के वर्ल्डकप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
बता दें कि राणवीर सिंह फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। सुनने में आया है कि रणवीर सिंह इस फिल्म में स्टार बल्लेबाज कपिल देव की भमिका को निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर और अल्लू अर्जुन के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे। फिल्म में इनके अलावा और कौन-कौन होगा इस बात की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
फिल्म के निर्देशक कबीर खान अपनी इस फिल्म को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। वहीं रणवीर की यह पहली बायोपिक फिल्म है। यही वजह है कि रणवीर और कबीर हर बारीकी को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को बना रहे हैं।
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सिंबा' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं । रोहित शेट्टी की इस फिल्म से सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान डेब्यू करने जा रही हैं । फिल्म में सारा, रणवीर सिंह की हीरोइन होंगी । फिल्म में रणवीर एक मस्तमौला पुलिस वाले की भूमिका में होंगे।