बॉलीवुड सितारों की तरह ही साउथ सिनेमा के सितारे भी रहन सहन के मामले में हर किसी को पछाड़ देते हैं। करोड़ों की फीस हो या फिर आलीशान घरों में रहना बॉलीवुड कलाकारों की तरह ही साउथ सिनेमा के सितारे एक लेविश लाइफ जीना पसंद करते हैं। जिस तरह से ये अपनी फिटनेस से किसी भी तरह का सम्झौता नहीं करते ठीक उसी तरह से ये अपने लाइफस्टाइल से भी किसी तरह का समझौता नहीं करते। साउथ सिनेमा के कई कलाकार ऐसे हैं जो रहन सहन और फैशन के मामले में बॉलीवुड के अच्छे-अच्छे कलाकारों को मात देते हैं।
बेहिसाब खर्च: ये थीं साउथ की सबसे महंगी शादियां, पानी की तरह बहाया गया था पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मणी रेड्डी - राजीव रेड्डी
जनार्धन रेड्डी ने साल 2016 में अपनी बेटी की बहुत ही धूमधाम से शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये साउथ इंडस्ट्री में होने वाली सबसे बड़ी और महंगी शादियों में से एक थी। उनकी बेटी ब्राह्मणी ने राजीव रेड्डी से शादी की थी। इनकी शादी की रस्में पांच दिनों तक चली थी। जिसमें 50 हजार अतिथियों को आमंत्रित किया गया था। बता दें कि ब्राह्मणी रेड्डी ने अपनी शादी में 17 करोड़ की कांजीवरम साड़ी और 90 करोड़ के गहने पहने थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी शादी का पूरा खर्च लगभग 550 करोड़ तक आया था।
एनटीआर जूनियर-लक्ष्मी
नंदमुरी तारक रामा राव उर्फ एनटीआर जूनियर ने लक्ष्मी राव से शादी रचाई थी। लक्ष्मी राव मशहूर व्यवसायी श्रीनिवास राव की बेटी हैं। इन दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मी राव ने अपनी शादी में जो साड़ी पहनी थी उसकी कीमत 1 करोड़ रूपये थी। उनके मंडप को सजाने में करीबन 18 करोड़ रुपये का खर्च हुआ था। इनकी शादी के प्रोजेक्ट को 300 मजदूरों ने मिलकर पूरा किया था। रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि इनकी शादी में करीब 100 करोड़ का खर्च हुआ था।
अल्लु अर्जुन- स्नेहा रेड्डी
साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी कहे जाने वाले अल्लु अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने भी बहुत ही धूम धाम से शादी की थी। माधापुर में हुई इस शादी को कवर करने के लिए 40 फोटोग्राफर्स आए थे। वेडिंग फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने कहा, ‘इस शादी में 40 फोटोग्राफर थे जिन्होंने शादी के हर पल को अपने कैमरे में कैप्चर किया। अल्लु अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी में कई अतिथियों को निमंत्रण भेजा गया था।
राम चरण तेजा-उपासना कामिनेनी
चिरंजीवी के बेटे राम चरण तेजा ने अपने बचपन की दोस्त उपासना कामिनेनी से शादी रचाई। इन दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। इन दोनों की शादी में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी, बोनी कपूर सहित कई बॉलीवुड के बड़े सितारे पहुंचे थे। इसके अलावा कई राजनेताओं ने भी उनकी शादी अटेंड की थी। इन दोनों की शादी में बहुत खर्च हुआ था।