तेलुगू एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी कई फिल्मों में बेस्ट एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद तेलुगू फिल्म डायरेक्टर हैं और जाने माने तेलुगू एक्टर चिरंजीवी के भतीजे हैं। साल 2003 में अर्जुन ने लालकृष्ण राघवेंद्र राव की फिल्म 'गंगोत्री' से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। अल्लू अर्जुन बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास करोड़ों का आलीशान घर है। इसलिए अलावा उनके पास एक बेहतरीन वैनिटी वैन (Allu Arjun vanity van) भी है।
देखिए अल्लू अर्जुन की लग्जरी वैनिटी वैन की INSIDE तस्वीरें, खूबियां जान चौंक जाएंगे आप, कीमत करोड़ों में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लू अर्जुन ने इसकी तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। अल्लू अर्जुन की ये वैनिटी वैन बेहद लग्जरी है। अल्लू अर्जुन के पास जो वैनिटी वैन है उसकी कीमत लगभग सात करोड़ रुपये है। रेड्डी कस्टम्स द्वारा इसे स्पेशली मॉडिफाई किया गया है।
लग्जरी केविन के साथ अल्लू अर्जुन के नाम का लोगो AA भी लगाया गया है। मास्टर केविन में एक रिक्लाइनर है, जिसका इस्तेमाल अल्लू अर्जुन मीटिंग्स के साथ-साथ टीवी देखने के लिए भी कर सकते हैं।
Every time I buy something big in my life... there is only one thought in my mind ... “ People have showered soo much love...it’s the power of their love that I am being able to buy all this “ Gratitude forever . Thank you all ❤️. It’s my Vanity Van “FALCON” pic.twitter.com/pSRBjIFfy0
इसके अलावा आराम करने और फ्रेश होने के लिए भी लग्जरी सुविधाएं इस लग्जरी वैन में उपलब्ध हैं। बताया जाता है कि रेड्डी कस्टम्स को इसे तैयार करने में करीब 5 महीने का वक्त लगा। सिर्फ इसके इंटीरियर पर करीब 3.5 करोड़ रुपए खर्च हुए हुए हैं।
इस वैनिटी वैन का नाम FOLCON है। ये वो जगह है, जहां अल्लू अर्जुन अपने घर से भी ज्यादा वक्त गुजारते हैं। इस वैनिटी की तुलना आप किसी चलते फिरते आलीशान घर से कर सकते हैं।