{"_id":"62c96b497978ad2cdc719303","slug":"alok-nath-birthday-lesser-known-facts-about-bollywood-and-tv-industry-famous-babuji-alok-nath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alok Nath Birthday: रोमांटिक हीरो के रूप में किया काम, इस पहली फिल्म के बाद मिला बाबू जी का टैग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alok Nath Birthday: रोमांटिक हीरो के रूप में किया काम, इस पहली फिल्म के बाद मिला बाबू जी का टैग
दिग्गज अभिनेता आलोक नाथ ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अलग-अलग किरदारों में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने सकारात्मक से लेकर नकारात्मक तक हर तरह के किरदार अदा किए हैं लेकिन अगर अभिनय की दुनिया में अगर नाम आलोक नाथ का लिया जाए तो लोगों को दिमाग में उनकी बाबू जी वाली छवि ही उभरकर सामने आती है। अभिनेता आलोक नाथ 10 जुलाई को अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे आलोक नाथ को टीवी से लेकर फिल्मों तक में मिला बाबू जी का टैग और कौन सी थी उनकी पहली फिल्म जिसमें उन्होंने पिता का किरदार अदा किया था।
2 of 7
आलोक नाथ
अभिनेता आलोक नाथ मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं, उनके पिता एक डॉक्टर थे, जिसके चलते वह चाहते थे कि उनका बेटा भी इसी पेशे में आगे जाए, हालांकि अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के बाद आलोक नाथ की रुचि अभिनय की तरफ होने लगी और इसी वजह से उन्होंने कॉलेज के रुचिका थिएटर ग्रुप जॉइन कर लिया। इसके बाद इसके बाद उन्होंने तीन साल तक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई की और अभिनय की गुर सीखे।
3 of 7
Alok Nath
- फोटो : file photo
आलोक नाथ ने फिल्मों में कई अभिनेता अभिनेत्रियों से लेकर टीवी में भी पिता और ससुर के किरदार अदा किए हैं। वह पिता के किरदार में इस कदर ढल चुके हैं कि उनकी छवि टिपिकल बाबू जी की बन चुकी है। हालांकि उन्हें बाकी किरदारों में भी काफी पसंद किया जाता है। यहां तक कि आलोक नाथ ने टीवी में जबरदस्त खलनायकी भी की है। वहीं उन्होंने अपने करियर में रोमांटिक हीरो के रूप में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आलोक नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और छोटे पर्दे दोनों जगह अपनी पहचान बनाने वाले आलोक नाथ ने अपने करियर में तकरीबन 140 फिल्मों में काम किया है, इसके साथ ही वह 15 से ज्यादा टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। दिग्गज अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में फिल्म गांधी से की थी। हालांकि इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था और इसके बाद आलोक नाथ को अपनी पहचान बनाने के लिए माया नगरी मुंबई में बहुत संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
आलोक नाथ
रोमांटिक हीरों के रूप में कर चुके हैं काम
आलोक नाथ को भले ही आज लोग संस्कारी बाबू जी के रूप में ही जानते हैं लेकिन वह अपने करियर में बतौर रोमांटिक हीरो के रूप में भी काम कर चुके हैं। 1987 में आई फिल्म 'कामाग्नि' में आलोक नाथ ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। इसके अलावा वह खलनायकी को भी एक अलग आयाम दे चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।