फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागियों ने सोनाली फोगाट के लिए की न्याय की मांग, बोले- उनकी हत्या की गई

Sat, 27 Aug 2022 04:51 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 04:51 PM IST
विज्ञापन
aly goni rahul vaidya Devoleena other tv stars seek justice for sonali phogat says she was clearly murdered
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और भाजपा नेता अभिनेत्री सोनाली फोगाट की हाल ही में हुई अचानक हुई मौत से हर कोई स्तब्ध रह गया। शुरुआती तौर पर उनकी हत्या की वजह दिल का दौरा पड़ना माना गया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाली की बॉडी पर चोट के कई निशान मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है, वहीं उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर चुके पूर्व बिग बॉस प्रतिभागियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस के लिए न्याय की मांग की है।

aly goni rahul vaidya Devoleena other tv stars seek justice for sonali phogat says she was clearly murdered
सोनाली फोगाट, राहुल वैद्य - फोटो : social media

हाल ही में सोनाली फोगाट का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उनकी हालत सही नहीं दिख रही है। इस वीडियो को सामने आने के बाद उनकी हत्या होने का शक और ज्यादा गहरा गया है। अभिनेता राहुल वैद्य ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा-सोनाली जी को नशीला पदार्थ देकर उनकी हत्या कर दी गई। मुझे आशा है कि जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द दंडित किया जाएगा। क्योंकि उसके साथ जो किया गया है वह अमानवीय है !!! न्याय की जीत जल्द हो!

aly goni rahul vaidya Devoleena other tv stars seek justice for sonali phogat says she was clearly murdered
अली गोनी,सोनाली फोगाट - फोटो : Social media

बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी रह चुके अली गोनी का कहना है कि जो वीडियो सामने आया है वह देखने में विचलित कर देने वाला था। इसने यह भी साबित कर दिया की उनकी (सोनाली फोगाट) की मौत नेचुरल नहीं है, किसी अजनबी की मौत की खबर पढ़कर भी कोई प्रभावित हो जाता है, जबकि सोनाली वह थीं, जिसके साथ मैंने एक घर साझा किया, उन्हें न्याय मिलना चाहिए, और हत्यार को सजा होनी चाहिए। प्रायोरिटी बेसिस पर इसकी जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
aly goni rahul vaidya Devoleena other tv stars seek justice for sonali phogat says she was clearly murdered
अर्शी खान,सोनाली फोगाट - फोटो : social media

बिग बॉस की प्रतिभागी रह चुकी अर्शी खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'वह (सोनाली फोगाट) मुझे एक मां की तरह लाड़-प्यार करती थीं, जब मैं शूटिंग के लिए जाती थी तो वह मुझ पर नजर रखती थीं और बहुत प्रोटेक्टिव रहती थीं। सच कहूं तो वीडियो को देखकर मुझे डर लग रहा है, इसने मेरी आत्मा को झकझोर कर रख दिया है! मुझे नहीं पता कि वे उन्हें क्यों मारेंगे। ये एक बड़ी तस्वीर है, मैं प्रार्थना करती हूं उन्हें न्याय मिले'।

विज्ञापन
aly goni rahul vaidya Devoleena other tv stars seek justice for sonali phogat says she was clearly murdered
देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोनाली फोगाट - फोटो : social media

अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोनाली फोगाट के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा- वाकई ये बहुत ही दुखद घटना है, मैं चाहती हूं कि सरकार और अधिकारी उन्हें (सोनाली) को न्याय दिलाने में मदद करें। वह मामले की जांच कर रहे हैं, जो एक पॉजिटिव साइन है, हम एक मॉर्डन एरा में रहते हैं लेकिन काफी दुख की बात है कि आज भी महिलाओं के साथ बलात्कार किया जाता है और मार दिया जाता है। ऑनलाइन लीक हुई इस फुटेज को देखने के बाद मैं बहुत डिस्टर्ब हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed