{"_id":"6631ec1f1cb94093b2020404","slug":"alyy-khan-spoke-about-john-abraham-strict-monk-like-lifestyle-reveals-actor-has-not-tasted-sugar-in-25-years-2024-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"John Abraham: जॉन ने 25 साल से नहीं खाई चीनी, बॉडी बनाने के लिए खाते हैं शाकाहारी खाना, PAK स्टार का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
John Abraham: जॉन ने 25 साल से नहीं खाई चीनी, बॉडी बनाने के लिए खाते हैं शाकाहारी खाना, PAK स्टार का खुलासा
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसके अलावा अभिनेता अपने फिटनेस को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में, पाकिस्तानी कलाकार एली खान ने जॉन अब्राहम के साथ काम करने को याद किया और बॉलीवुड स्टार की अनुशासित काम करने के प्लान का भी खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
2 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
एली खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि जॉन एक भिक्षु की तरह रहते हैं और यही फिल्म इंडस्ट्री में उनकी सफलता का रहस्य है। एली ने जोया अख्तर की फिल्म 'लक बाय चांस' में सहायक भूमिका निभाई, जिसमें जॉन कैमियो रोल में थे। उन्होंने जॉन के साथ आगामी फिल्म 'तेहरान' में फिर से स्क्रीन साझा किया है। एली ने बताया कि वह जॉन के अनुशासन से काफी प्रभावित हुए हैं।
3 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
साक्षात्कार में एली से पूछा गया कि क्या जॉन में सच में प्रतिभा है या क्या वह इतने वर्षों से अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं। इस पर एली ने कहा, "यदि आपके पास प्रतिभा नहीं है, तो आप इतने वर्षों तक इंडस्ट्री में जीवित नहीं रह सकते। इस उम्र में वह अपनी शर्ट इसलिए उतार सकते हैं क्योंकि उन्होंने 25 वर्षों से चीनी तक नहीं खाई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया कि जॉन ने न सिर्फ चीनी छोड़ा हुआ है बल्कि वह धूम्रपान भी नहीं करते हैं और न ही शराब पीते हैं। एली ने बताया कि उन्होंने जब जॉन से पूछा कि क्या यह शरीर केवल प्रोटीन और मांस का परिणाम है?" तो जॉन ने उन्हें बताया कि वह शाकाहारी है और यही भोजन कर के उन्होंने अपना शरीर बनाया है।
विज्ञापन
5 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ 'पठान' में खलनायक की भूमिका में दिखाई दिए थे। उनके प्रदर्शन की दर्शकों ने खूब सराहना की थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में 'तेहरान', 'फोर्स 3' और 'वेदा' शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।