मशहूर कलाकार और एंकर अमन वर्मा का जन्म 11 अक्तूबर 1977 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक 'पचपन खंभे लाल दीवारें' से 1987 में की थी। स्टार प्लस के गेम शो 'खुल जा सिम सिम' को अमन वर्मा ने होस्ट किया था। इस शो ने उनके करियर को रफ्तार दी। अमन पर लगे एक गंभीर आरोप ने उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया। ये आरोप था कास्टिंग काउच का।
कास्टिंग काउच के आरोप ने अमन वर्मा का करियर कर दिया था धड़ाम, उम्र में 15 साल छोटी अभिनेत्री से रचाई शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन वर्मा को असली पहचान एकता कपूर के धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू' से मिली थी। इसके बाद वो कई धारावाहिको में मुख्य भूमिका में नजर आए। टीवी पर नाम कमाने के बाद अमन वर्मा ने बॉलीवुड की तरफ रुख किया और फिल्म संघर्ष से बॉलीवुड में कदम रखा। साल 2003 में फिल्म प्राण जाए पर शान न जाए में अमन वर्मा लीड रोल में नजर आए। इसके बाद अंदाज, बागवान, वाह लाइफ हो तो ऐसी और बाबुल जैसी फिल्मों में अमन वर्मा ने काम किया।
साल 2005 में अमन वर्मा पर कास्टिंग काउच का आरोप लगा। एक निजी न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया था, जिसमें अमन एक मॉडल से करियर के बदले सेक्शुअल फेवर की बात करते नजर आए थे। ये वीडियो टेलीविजन पर टेलीकास्ट भी हुआ था। इस घटना के बाद अमन वर्मा का करियर धड़ाम हो गया। इसके बाद उन्होंने चैनल पर केस कर दिया।
अमन वर्मा का कहना था कि उन्हें फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब करके चैनल उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है और उनसे पैसे ऐंठना चाहता है। इस कांड के बाद अमन को कई साल तक काम नहीं मिला था। फिलहाल ये मुद्दा जब शांत हुआ तो एक बार फिर अमन वर्मा ने वापसी की।
अमन वर्मा साल 2016 में अपने से उम्र में 15 साल छोटी अभिनेत्री वंदना लालवानी से शादी रचा ली। एक धारावाहिक में वंदना ने अमन की बहन का किरदार निभाया था। अमन और वंदना की पहली मुलाकात 'शपथ' के सेट पर हुई थी।
बोफोर्स घोटाले में नाम आने पर अमिताभ बच्चन ने दिया था राजनीति से इस्तीफा, गांधी परिवार से भी हुआ मनमुटाव