अमिताभ बच्चन ने कई दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने अपनी लाजवाब अदाकारी से हमेशा ही फैंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है। शायद यही वजह है कि इस उम्र में भी अमिताभ अपने काम को लेकर इतने संजीदा हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में आई फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अमिताभ का करियर ग्राफ बढ़ता ही चला गया।
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन और पायल घोष ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के करौली में शुक्रवार को एक मंदिर के 50 वर्षीय पुजारी को छह दबंगों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। इसके बाद से करौली में इस घटना को लेकर घमासान मच गया। एक तरफ जहां राज्य की गहलोत सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग हो रही है। अब इस मामले को लेकर अभिनेता रितेश देशमुख का बयान सामने आया है।
राजस्थान में पुजारी की हत्या पर भड़के रितेश देशमुख, बोले- हम किस तरह की बर्बर दुनिया बन रहे हैं?
गोलमाल, खूबसूरत, कोशिश, उमराव जान और मिर्च मसाला जैसे फिल्मों में शानदार अभिनय करने वालीं अभिनेत्री दीना पाठक का जन्म गुजरात के अमरेली में 4 मार्च, 1922 को हुआ था। रंगमंच की मंझी हुईं कलाकार दीना पाठक ने 120 से भी ज्यादा फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। उनके किरदार ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता। दीना पाठक केवल अभिनय ही नहीं बल्कि आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय थीं। 11 अक्तूबर 2002 को वो इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं।
इस मशहूर अभिनेत्री ने लड़ी थी आजादी की लड़ाई, सिलाई की दुकान चलाने वाले से रचाई शादी
आईपीएल के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हरा दिया। मैच में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 90 रन बनाए। इस मैच को देखने के लिए विराट की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी पहुंची थीं। इस दौरान स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
IPL 2020: विराट कोहली ने खेली 90 रनों की जबरदस्त पारी, स्टेडियम में अनुष्का शर्मा किया 'फ्लाइंग Kiss'
फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब पायल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। अभिनेत्री का कहना है कि माफिया गैंग उन्हें मार डालेगा।
'ये माफिया गैंग मुझे मार डालेगा...', पायल घोष ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार