फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अमर सिंह के इस तंज का अमिताभ बच्चन ने दिया था प्यार से जवाब, कहा था- 'वो दोस्त हैं, जो चाहें..'

Sat, 01 Aug 2020 07:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 01 Aug 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh Death When Amitabh Bachchan Gave Polite Reaction on Amar Singh Tount On His Family
अमर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोशल मीडिया पर अमर सिंह के निधन की खबर आने के बाद राजनीतिक और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस बीच हम आपको बताते हैं वो किस्सा जब अमिताभ बच्चन ने कहा था  कि अमर सिंह हमारे दोस्त हैं, जो चाहें कर सकते हैं।

Amar Singh Death When Amitabh Bachchan Gave Polite Reaction on Amar Singh Tount On His Family
अमर सिंह, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन और अमर सिंह के बीच हुए विवाद हमेशा में सुर्खियों में रहे हैं। एक समय था जब अमर सिंह अमिताभ बच्चन के खास हुआ करते थे। लेकिन दोनों के परिवारों के बीच एक समय के बाद ऐसी खटास आ गई कि उसके बाद वो कभी साथ नजर नहीं आए। अमर सिंह इसकी वजह हमेशा जया बच्चन को मानते थे। अमर सिंह अक्सर कई साक्षात्कार में बच्चन परिवार पर कई बातें कह जाते थे और तंज कसते थे। लेकिन बच्चन परिवार की तरफ से कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया।

Amar Singh Death When Amitabh Bachchan Gave Polite Reaction on Amar Singh Tount On His Family
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

एक बार जब एक साक्षात्कार के दौरान अमिताभ बच्चन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का बेहद की सहज उत्तर दिया। इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि वो अमर सिंह को दोस्त मानते हैं और इस बात से आहत नहीं है। अमिताभ ने कहा, 'अमर सिंह हमारे मित्र हैं, हमारे उनके बीच विवाद नहीं है और उनको ये अधिकार है कि वो हमारे बारे में जो चाहें, कह सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Singh Death When Amitabh Bachchan Gave Polite Reaction on Amar Singh Tount On His Family
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, अमर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अमर सिंह और अमिताभ बच्चन के बीच का विवाद अंबानी की एक पार्टी के दौरान हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर जया बच्चन और अमर सिंह के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन का साथ दिया। ये बात अमर सिंह को जरा भी रास नहीं आई। जिसके बाद ये विवाद लगातार बढ़ता ही गया। अमर सिंह ने कई बार सार्वजनिक मंच पर बच्चन परिवार के बारे में कई बातें की। साथ पारिवारिक कलह को भी उजागर किया। हालांकि अमिताभ बच्चन या उनके परिवार की तरफ से इस बारे में कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

विज्ञापन
Amar Singh Death When Amitabh Bachchan Gave Polite Reaction on Amar Singh Tount On His Family
अमर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। उन्होंने कोलकाता के सैंट जेवियर्स कॉलेज से कानून की डिग्री ली थी। वह पहली बार साल 1996 में राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। अपने राजनीतिक करियर में अमर सिंह कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। अपने लंबे राजनीतिक करियर में वे कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी के करीब रहे।

पढ़ें: कभी गहरी दोस्ती थी अमर सिंह की बच्चन परिवार के साथ, इस वजह से टूट गई थी मिनटों में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed