हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अजय देवगन अपनी अगली एक फिल्म 'चाणक्य' के लिए गंजे होने वाले हैं। इस फिल्म को 'एमएस धोनी', 'ए वेडनेसडे' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके नीरज पांडे निर्देशित करेंगे। किसी फिल्म या वेब सीरीज की गुणवत्ता में वास्तविकता लाने के लिए आजकल कलाकार और उसको फिल्माने वाले निर्देशक कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। फिल्म के किरदार की जो भी मांग होती है, उसे पूरा करने के लिए कलाकार आखिरी हद तक जाते हैं। वजन घटाना हो या बढ़ाना हो, बाल बड़े करने हों या खत्म करने हों। यह सब करने में आजकल के ज्यादातर कलाकार पीछे नहीं हटते। आज हम आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी फिल्म के किरदार में ढलने के लिए अपने शरीर के साथ खूब प्रयोग किए। देखते हैं बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के इस गेम में नंबर 1 कौन बना। शुरुआत करते हैं पायदान नंबर 10 से।
अमर उजाला ने तलाशे बॉडी बदलने के चौंका देने वाले नमूने, देखिए इस कसौटी पर कौन सा हीरो बना नंबर वन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10.
भूमि पेडनेकर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भूमि पेडनेकर का आता है। भूमि ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शरत कटारिया की साल 2015 में आई फिल्म 'दम लगा के हईशा' से की। इस फिल्म में भूमि के साथ शानदार अभिनेता आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आए। किरदार की मांग को देखते हुए भूमि ने इस फिल्म में अपना लगभग 30 किलो वजन बढ़ाया था। किसी भी किरदार में ढलने के लिए इतना भारी भरकम प्रयास करना आसान नहीं है।
09.
करीना कपूर
वर्ष 2008 में विजय कृष्णा आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'टशन' के लिए करीना कपूर ने अपना फिगर साइज जीरो किया था। इस फिल्म में करीना पहली बार पूरी तरह से बिकनी में नजर आई थीं। उनके जीरो फिगर की बहुत तारीफें हुईं। उसके बाद भारत में उनका यह बॉडी ट्रांसफॉरमेशन ट्रेंड बन गया। इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, सैफ अली खान, अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए।
08.
विद्या बालन
हिंदी सिनेमा की सबसे बहादुर अभिनेत्रियों में से एक विद्या बालन ने मिलन लूथरिया के निर्देशन में साल 2011 में आई फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में सिल्क का किरदार निभाया है। इस किरदार को पूरी तरह से जीने के लिए विद्या ने अपना वजन 12 किलो तक बढ़ाया था। हालांकि उनकी यह मेहनत रंग लाई जब उन्हें इस किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। इस फिल्म में विद्या के अलावा इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह, तुषार कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए।
07.
तन्वी आजमी
हिंदी सिनेमा के नए शो मैन संजय लीला भंसाली की वर्ष 2015 में आई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में तन्वी आजमी ने एक विधवा का किरदार निभाया है। मराठी प्रथा के अनुसार एक विधवा नारी का सिर मुंडवाया जाता है। इसलिए अपने किरदार को ठीक तरह से निभाने के लिए तन्वी ने अपना सिर मुंडवाया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।