फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोरंजन जगत की बेहतरीन आवाजें सीधे आपके मोबाइल पर, आया अनोखा ऐप "ऑडिबल सुनो"

Fri, 13 Dec 2019 09:45 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 13 Dec 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
amazon launched Podcast App Audible suno in indian
Audible suno - फोटो : amar ujala mumbai

अमेरिकन कंपनी अमेजॉन का लगाव भारत के प्रति ज्यादा बढ़ रहा है। इसलिए कुछ प्रोजेक्ट्स को वह पश्चिमी बाजार में लाने से पहले भारत में लाना पसंद कर रही है। हाल ही में कंपनी ने एक एंड्राइड एप 'ऑडिबल सुनो' का शुभारंभ भारत में किया है। यह एक पॉडकास्ट एप है। यहां आपको एप पर मौजूद सारी सामग्री बिल्कुल मुफ्त में सुनने लिए मिलेगी। इसके लिए आपको कोई अलग से अकाउंट नहीं खोलना पड़ेगा और न ही किसी प्रकार के साइन अप की जरूरत होगी। यहां आपको किसी प्रकार का कोई विज्ञापन भी सुनने के लिए नहीं मिलेगा।

amazon launched Podcast App Audible suno in indian
Anurag Kashyap, Tabu, Nawazuddin Siddiqui - फोटो : amar ujala mumbai

ऑडिबल सुनो' में आपको हिंदी और अंग्रेजी में अनुराग कश्यप, तब्बू, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फरहान अख्तर, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, ताहिरा कश्यप, मौनी रॉय, वीर दास आदि जैसी भारत की नामचीन हस्तिओं की आवाज में कहानियां, कविताएं, कॉमेडी, प्रेरणादायक विचार, किस्से आदि सुनने को मिलेंगे। यह भारत की पहली मुफ्त डिजिटल ऑडियो सर्विस है।

amazon launched Podcast App Audible suno in indian
tabu - फोटो : social media

'ऑडिबल सुनो' के लॉन्चिंग इवेंट में आईं हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तब्बू ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए कहा, 'इस प्रोजेक्ट को लेकर मैं काफी उत्साहित थी क्योंकि यह हमें एकदम अलग तरीके से अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका देता है। 'थ्रिलर फैक्ट्री' के नाम से हमारा एक प्रोग्राम है, जिसमें जुर्म पर आधारित 10 कहानियां हैं। इन 10 कहानियों में से एक कहानी 'काला गुलाब' को मैंने अपनी आवाज दी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
amazon launched Podcast App Audible suno in indian
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप बताते हैं कि, 'यह एक नए तरह का प्लेटफॉर्म है। मेरा बचपन उत्तर प्रदेश में गुजरा है। वहां रेलवे स्टेशन पर जो किताबें मिलती थीं, हम उन किताबों की कहानियां 'ऑडिबल सुनो' के माध्यम से देश भर में सुनना चाहते हैं। हमारा पहला सीजन वेद प्रकाश शर्मा की कहानियों और उपन्यासों पर आधारित है। उनके उपन्यासों से हमने कई कहानियां ली हैं। लेखक प्रवेश भारद्वाज ने उन कहानियों को कई अलग-अलग आवाजों में जीवंत किया है। हमें आशा है कि लोगों को हमारी यह शुरुआत पसंद आएगी।'

पढ़ें: सनी लियोनी और जान्हवी ने दर्शकों को डराया, इस टीवी शो में नजर आए सुनील ग्रोवर, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed