बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
सोनाक्षी ने विराट को बताया दबंग, तानाजी की बढ़ी मुश्किलें और दीपिका को मिला ये सम्मान, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका को मिला क्रिस्टल अवॉर्ड
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल फिलहाल में फिल्म छपाक को लेकर सुर्खियो में हैं। ऐसे में अब दीपिका के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल दीपिका ने क्रिस्टल अवॉर्ड जीता है। ये सम्मान दीपिका को मेंटल हेल्थ के प्रचार प्रसार के लिए दिया गया है। बता दें कि दीपिका कई इंटरव्यूज में खुद इस बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं, वहीं उन्होंने ये भी बताया था कि एक वक्त था जब वो डिप्रेशन का शिकार हो गईं थीं।
सोनाक्षी का 'मुन्ना बदनाम हुआ' चैलेंज
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म दबंग 3 है। फिल्म के एक गाने मुन्ना बदनाम हुआ को लेकर सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर चैलेंज शुरू कर दिया है। सोनाक्षी ने मुन्ना बदनाम हुआ गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही अपने दोस्तों को मुन्ना बदनाम चैलेंज दिया। सोनाक्षी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हमेशा मुन्ना ही क्यों मस्ती करे? हम भी करेंगे मुन्ना बदनाम चैलेंज और नॉमिनेट करेंगे दोस्तों को। सोनाक्षी ने जैकलीन फर्नांडिस, कार्तिक आर्यन और आयुष शर्मा को टैग करते हुए लिखा आप भी करो।
View this post on Instagram
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
प्रोड्यूसर सोहेल मकलई को पड़ा दिल का दौरा
प्रोड्यूसर सोहेल मकलई को दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आई है। हार्ट अटैक के बाद सोहेल को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत अब स्थिर है। बता दें कि सोहेल कंगना रनौत की अगली अपकमिंग फिल्म धाकड़ को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
सलमान- सोनाक्षी का वीडियो वायरल
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो फिल्म के साथ ही साथ क्रिकेट से भी जुड़ा हुआ है। बता दें कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा 15 दिसंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले वनडे मैच के लिए स्टार स्पोर्टस के स्टूडियो में पहुंचने वाले हैं। ऐसे में इससे जुड़े एक वीडियो में सलमान से सोनाक्षी कहती हैं, 'विराट कोहली भी आपकी ही तरह दबंग है और आजकल बॉलरों में खूब छेद कर रहा है।'
Taiyaar ho jao, kyun ki @BeingSalmanKhan and @sonakshisinha are coming to watch the 'Dabangg' showing of @imVkohli and his boys in the 1st ODI!
Catch them on:
🏏: #Nerolac #CricketLIVE
⌛: Dec 15, 12:30 PM onwards
📺: Star Sports & Hotstar@SKFilmsOfficial pic.twitter.com/f2wlFNLNVr