'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2' का ट्रेलर रिलीज
सनी लियोनी और जान्हवी ने दर्शकों को डराया, इस टीवी शो में नजर आए सुनील ग्रोवर, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'घोस्ट स्टोरीज' का ट्रेलर रिलीज
स्ट्रीमींग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर बहुचर्चिक हॉरर वेब सीरीज घोस्ट स्टोरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। घोस्ट स्टोरीज चार डरावनी कहानियों का संकलन है जिन्हें हिंदी सिनेमा के चार दिग्गज निर्देशकों ने निर्देशित किया है। नेटफ्लिक्स ने इसे नए साल और पुराने साल की रात को भारत में रिलीज किया जाएगा। अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर के निर्देशन में बनी चार कहानियों के इस संकलन में शोभिता धूलिपाला, जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ऋतिक ने किया कार्तिक के धीमे धीमे चैलेंज को पूरा
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म पति पत्नी और वो को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अनन्य पांडे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के अलावा दर्शक पति पत्नी और वो के गानों को भी काफी पसंद कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन इस फिल्म के गाने धीमे धीमे पर अपने फैंस और बॉलीवुड सितारों को चैलेंज भी दे चुके हैं। उन्होंने हाल ही में ऋतिक रोशन को भी ये चैलेंज दिया जिसको उन्होंने तुरंत पूरा कर लिया। कार्तिक आर्यन और ऋतिक के इस चैलेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
A post shared by Hrithik Roshan (@harshitroshan) on
रानी चटर्जी ने आम्रपाली दुबे को बैटाया पीठ पर
अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा का जानामाना चेहरा हैं। फिल्मों के अलावा दोनों निजी जिंदगी में काफी अच्छी दोस्त भी हैं। आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी अक्सर साथ भी देखा जाता है। ऐसे में इन दिनों का एक मेजादार वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रानी चटर्जी आम्रपाली दुबे को अपनी पीठ पर लेकर चल रही हैं। साथ ही वीडियो में वह ये कह रही हैं कि वह आम्रपाली दुबे को भोजपुरी अवॉर्ड शो में लेकर जा रही हैं। इस वीडियो को रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
भोजपुरी अवॉर्ड की तैयारी कुछ इस तरह उठा कर लाना पड़ा 🤪🤪🤪🤪🤪😂😂😂😂😂😂 #hotbhojpuri #love #cute #aamu
A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on
बिग बॉस के सेट पर दिखेगा 'गुत्थी' का जलवा
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में 'गुत्थी' के किरदार से लाखों दिलों की जीतने वाले कलाकार सुनील ग्रोवर एक बार फिर से इसी किरदार में नजर आने वाले हैं, लेकिन वह कपिल शर्मा के शो में नहीं बल्कि सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में दिखाई देंगे। सुनील ग्रोवर 'गुत्थी' के किरदार में बिग बॉस के वीकेंड का वार में दिखाई देंगे। जिसकी प्रोमो भी रिलीज हो गया है। इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on