फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IMPPA Ameesha Patel: गदर 2 की रिलीज से पहले अमीषा पटेल को झटका, इस मामले में निर्माताओं की संस्था ने किया तलब

Sat, 22 Jul 2023 03:57 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sat, 22 Jul 2023 03:57 PM IST
विज्ञापन
Ameesha Patel and Sunny Leone served notices from IMPPA on complaints of non-payment by producers
सनी लियोनी, अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म निर्माताओं की संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) ने अभिनेत्री अमीषा पटेल नोटिस भेज कर अपने ऑफिस में तलब किया है। इम्पा से जारी ये नोटिस में उन मसलों को लेकर है जिसके मुताबिक उन्होंने शिकायतकर्ता फिल्म निर्माताओँ की रकम वापस नहीं की है। ऐसा ही एक नोटिस पॉर्न फिल्मों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आईं अभिनेत्री सनी लियोनी के खिलाफ भी जारी किया गया है।

Ameesha Patel and Sunny Leone served notices from IMPPA on complaints of non-payment by producers
अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री अमीषा पटेल और सनी लियोन को मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के मुंबई कार्यालय में उपस्थित होने के लिए तलब किया है। संस्था ने यह कार्यवाही फिल्म निर्माता हरीश पटेल और विनोद बच्चन की शिकायत के आधार पर की है। शिकायत पर अपना पक्ष रखने का ये मौका इम्पा ने दोनों को दिया है। दोनों अभिनेत्रियों की पेशी अगले हफ्ते प्रस्तावित है।

इसे भी पढ़ें- Indian Celebs: इन भारतीय सितारों ने करा रखा है अपने शरीर के अंगों का बीमा, लिस्ट देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Ameesha Patel and Sunny Leone served notices from IMPPA on complaints of non-payment by producers
सनी देओल, अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इम्पा की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, अमीषा पटेल और सनी लियोन पर आरोप है कि उन्होंने काम के बदले लिए पैसे नहीं लौटाए हैं। मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के महासचिव अनिल नागरथ कहते हैं, 'ये पैसों के लेन देन का मामला है। निर्माताओं की शिकायत के आधार पर अमीषा पटेल और सनी लियोन को कई बार मध्यस्थता के लिए बुलाया जा चुका है, लेकिन उनकी तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। अगर वह 25 जुलाई को कार्यालय में उपस्थित नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ संस्था के तरफ से कार्रवाई की जा सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ameesha Patel and Sunny Leone served notices from IMPPA on complaints of non-payment by producers
सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इम्पा से मिली जानकारी के मुताबिक अमीषा पटेल ने निर्माता हरीश पटेल से साल 2017 में 2.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर 65 लाख रुपये लिए थे, लेकिन आज तक उन्होंने पैसे नहीं लौटाए। अमीषा पटेल की ओर से पिछले कुछ साल में कई चेक दिए गए, लेकिन वे बाउंस हो गए। चेक बाउंस को लेकर निर्माता हरीश पटेल ने मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में अमीषा पटेल के खिलाफ शिकायत की है।

विज्ञापन
Ameesha Patel and Sunny Leone served notices from IMPPA on complaints of non-payment by producers
सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, दूसरे मामले में अभिनेत्री सनी लियोन को मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने निर्माता विनोद बच्चन की शिकायत पर तलब किया है। इम्पा के मुताबिक निर्माता विनोद बच्चन ने सनी लियोन को साल 2015 में अपनी फिल्म 'यारों की बारात' के लिए अनुबंधित किया था। लेकिन फिल्म साइन करने के दो महीने बाद अभिनेत्री ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। लेकिन, इस बाबत लिए गए साइनिंग अमाउंट को सनी ने अब तक वापस नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed