फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: सौतेली मां के लाडले हैं ये सितारे, पिता की दूसरी पत्नी संग मिल जमकर करते हैं मौज-मस्ती

Sat, 22 Jul 2023 03:56 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Jul 2023 03:56 PM IST
विज्ञापन
celebs who very close to their step mother salman khan sara ali khan shahid kapoor Farhan Akhtar Zoya Ibrahim
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में सितारों की शादी होना और तलाक होना आम बात हो चुकी है। ठीक उसी तरह कई बॉलीवुड सितारे एक से ज्यादा बार शादी रचा चुके हैं। इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी रचाई है। आम लोगों की तरह सितारों की जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को अलग होते हुए देखा है। साथ ही उन्होंने अपने पेरेंट्स को दूसरी शादी रचाते हुए भी देखा है। अक्सर देखा जाता है कि सौतेले परिवार के साथ लोग अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं, लेकिन कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्हें अपनी सौतेली मां से भरपूर प्यार मिलता है और बदले में यह सितारे भी उनके साथ खास बॉन्डिंग साझा करते हैं। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो अपनी सौतेली मां के लाडले हैं।

celebs who very close to their step mother salman khan sara ali khan shahid kapoor Farhan Akhtar Zoya Ibrahim
सलमान खान-हेलन - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान का। सलमान अपनी मां सलमा से बेहद प्यार करते हैं। वहीं वह अपनी सौतेली मां हेलन के भी काफी करीब हैं। दोनों के बीच मधुर संबंध है। अक्सर सार्वजनिक स्थान पर सलमान और हेलन को स्पॉट किया जाता है। इस दौरान सलमान और हेलन के बीच की खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

celebs who very close to their step mother salman khan sara ali khan shahid kapoor Farhan Akhtar Zoya Ibrahim
फरहान अख्तर-जावेद अख्तर-जोया अख्तर-शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में अगला नाम आता है फरहान अख्तर और जोया अख्तर का। स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी के साथ हुई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए, फरहान अख्तर और जोया अख्तर। फिर, जावेद अख्तर ने दूसरी शादी शबाना आजमी के साथ रचाई, लेकिन शबाना ने अपने दोनों सौतेले बच्चों को सगे बच्चों की तरह मानकर प्यार दिया। फरहान और जोया भी शबाना आजमी के बेहद करीब हैं। अक्सर वह शबाना के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखे जाते हैं। हाल ही में शबाना ने भी इंटरव्यू में खुलासा किया था कि हनी ने कभी अपने बच्चों पर उनसे मिलने के लिए रोक टोक नहीं लगाई। उन्होंने हमेशा फरहान और जोया को अच्छी सीख दी है, इसलिए उनके बच्चों के साथ अभिनेत्री की बॉन्डिंग बेहद खास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs who very close to their step mother salman khan sara ali khan shahid kapoor Farhan Akhtar Zoya Ibrahim
सारा अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान भी उन सितारों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें अपनी सौतेली मां से खूब प्यार मिलता है। सैफ अली खान ने पहली शादी अमृता सिंह से रचाई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हुए। पहली पत्नी से तलाक के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर संग दूसरी शादी रचाई। करीना और अमृता के बीच रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं है, लेकिन सारा अली खान और करीना एक दूसरे के साथ दोस्त जैसा व्यवहार करती हैं। करीना को अक्सर इब्राहिम और सारा अली खान के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है।

विज्ञापन
celebs who very close to their step mother salman khan sara ali khan shahid kapoor Farhan Akhtar Zoya Ibrahim
किरण राव-इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की बेटी इरा खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इरा खान आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। इरा के संबंध अपनी सौतेली मां किरण राव के साथ भी बेहद अच्छे हैं। दोनों को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। यहां तक कि वह दोनों एक साथ डिनर डेट पर भी स्पॉट की जाती हैं। हालांकि, आमिर और किरण का तलाक हो चुका है, बावजूद इसके किरण और इरा के बीच खास बॉन्डिंग दिखाई देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed