फिल्मी दुनिया में सितारों के लुक्स उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। यही वजह है कि सेलेब्स अच्छे नजर आने के लिए अपने शरीर पर जमकर पैसे खर्च करते हैं। केवल विदेश में ही नहीं बल्कि देश में बहुत से ऐसे स्टार्स हैं जो अपनी बॉडी और चेहरे को लेकर काफी ज्यादा पजेसिव हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे भारतीय कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने शरीर के अंगों का बीमा करा रखा है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Indian Celebs: इन भारतीय सितारों ने करा रखा है अपने शरीर के अंगों का बीमा, लिस्ट देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन को महानायक कह कर भी पुकारा जाता है। 70 के दशक से लेकर अब तक वह अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। 80 वर्ष से अधिक की उम्र होने के बाद भी बिग बी अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। आसान भाषा में कहा जाए तो उनकी पहचान भी इसी आवाज से ही है। बॉलीवुड के शहंशाह ने अपनी आवाज का कॉपीराइट करा रखा है। ऐसा उन्होंने इसलिए किया है ताकि उनकी आवाज का कोई गलत इस्तेमाल न कर सके।
प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। अपनी एक्टिंग से वह देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। प्रियंका बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने अपनी नेचुरल पाउटी स्माइल का कॉपीराइट ले रखा है। अगर कोई सर्जरी के माध्यम से उनकी जैसी स्माइल हासिल करने की कोशिश करता है तो उसे अभिनेत्री को भारी-भरकम रकम देनी होगी।
मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की बोल्ड अदाकाराओं में से एक हैं। हिंदी फिल्मों के साथ वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मल्लिका ने भी अपने पूरे शरीर का बीमा करा रखा है।
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को कौन नहीं जानता है। अपने अलग स्टाइल की वजह से वह पूरी दुनिया में मशहूर हैं। रजनीकांत ने अपनी आवाज का कॉपीराइट और इंश्योरेंस लिया हुआ है। बता दें कि रजनीकांत जल्द ही फिल्म जेलर में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Ranveer-Amitabh: जब रणवीर सिंह के फैशन सेंस पर अमिताभ बच्चन ने की टिप्पणी, बिग बी ने अभिनेता को बताया- पौधा