चर्चित एक्ट्रेस मौनी रॉय की तबीयत ठीक नहीं हैं। खराब तबीयत के चलते एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। मौनी की तबीयत इतनी ज्यादा खराब है कि नौ दिन उन्हें अस्पताल में बिताने पड़े। हालांकि, अब उन्हें छुट्टी मिल गई है। एक्ट्रेस के हालिया पोस्ट ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस को क्या हुआ है।
Mouni Roy Hospitalized: नौ दिनों तक अस्पताल में क्यों भर्ती थीं मौनी रॉय? एक्ट्रेस ने बताई हकीकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागिन शो फेम मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार के साथ दुबई में शानदार लाइफ जी रही थीं, तभी अचानक खबर आई कि मौनी रॉय अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। इस बारे में खुद मौनी रॉय ने अपने फैंस को जानकारी दी है। मौनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी के हाथ में ड्रिप लगी हुई है और वह काफी कमजोर नजर आ रही हैं।
Varun Dhawan: 'बवाल' को मिली प्रतिक्रियाओं पर वरुण धवन ने साझा किया पोस्ट, लिखी यह बात
पोस्ट के साथ मौनी ने कैप्शन में बताया है कि अब वह काफी शांति का अनुभव कर रही हैं, पिछले 9 दिनों से वह अस्पताल में थीं। साथ ही पति सूरज नांबियार को लेकर बेहद खास बातें लिखीं। मौनी के पति उनकी खूब देखभाल कर रहे हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने लिखा है, 'नौ दिन से अस्पताल में हूं, मैं अभी भी इस सोच में हूं कि जितनी किसी विषय में सोचकर मैं अशांत थी, अभी शांति में हूं। यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं वापस घर आ गई हूं। अभी स्लो रिकवरी हो रही है, लेकिन बेहतर स्थिति में हूं। हर गलती के बाद एक अच्छी और बेहतर जिंदगी की तरफ। मैं अपने करीबी और बहुत प्यारे दोस्तों का शुक्रिया करना चाहती हूं, जिन्होंने इस समय में मेरी देखभाल की, मुझे ढेर सारा प्यार दिया'।
Bhojpuri Celebs: मनोज तिवारी से लेकर पवन सिंह तक, दो बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं ये भोजपुरी सुपरस्टार्स
एक्ट्रेस ने अपने पति सूरज के लिए लिखा, 'तुम्हारे जैसा कोई नहीं है, मैं हमेशा तुम्हारी शुक्रगुजार रहूंगी। ओम नम:शिवाय'। मौनी के इस पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। हर कोई उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है और साथ ही फैंस मौनी को अपना खूब ख्याल रखने की सलाह भी दे रहे हैं।
Bollywood Actresses: सबसे ज्यादा टैक्स भरती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश