फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने करीना-ईशा पर फोड़ा आरोपों का बम, बताया- उनसे कैसे छीन ली जाती थीं फिल्में

Fri, 07 Jul 2023 05:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 07 Jul 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
Ameesha Patel Gadar 2 actress Claims Kareena Kapoor Esha Deol Snatched Films From Her Was Lot Of Jealousy
अमीषा पटेल, करीना कपूर, ईशा देओल - फोटो : social media

'गदर 2' की सकीना बनकर  लंबे समय बाद पर्दे पर लौटने के लिए तैयार अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे अमीषा बाकी टीम जोरों-शोरों से फिल्म का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। ऐसे में वह लगातार इंटरव्यू में अपनी करियर को लेकर कई तरह के खुलासे कर रही हैं। इतना ही नहीं अमीषा आरोप लगाने से भी पीछे नहीं हट रही हैं। अनिल शर्मा पर आरोप लगाने के बाद अब अभिनेत्री ने अब अपने समय की और अभिनेत्रियों पर कुछ आरोप लगाए हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में, अमीषा ने दावा किया कि करीना कपूर खान, ईशा देओल, ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन सहित अन्य लोग उनसे जलते थे।

Ameesha Patel Gadar 2 actress Claims Kareena Kapoor Esha Deol Snatched Films From Her Was Lot Of Jealousy
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अमीषा पटेल आते ही छा गई थीं। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहतरीन कारोबार किया था और यह जबर्दस्त हिट रही थी। लेकिन इसके बावजूद भी अमीषा पटेल का बाद का करियर कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने अपने पुराने दौर को याद करते हुए करीना कपूर, ईशा देओल, ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों पर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने उनमें से कुछ पर उनसे फिल्में छीनने का भी आरोप लगाया।

Ameesha Patel Gadar 2 actress Claims Kareena Kapoor Esha Deol Snatched Films From Her Was Lot Of Jealousy
अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमीषा पटेल ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कहा, 'जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी, तो मेरे साथ केवल फिल्म अभिनेताओं के बच्चे या निर्माताओं के बच्चे ही डेब्यू करते थे। मेरे साथ डेब्यू करने वाले स्टार किड्स में करीना, अभिषेक, ऋतिक, तुषार कपूर, ईशा, फरदीन खान शामिल थे। आप अपना सिर जब भी घुमाते थे, तो यहां किसी न किसी फिल्मी परिवार का कोई तीसरी पीढ़ी का ही व्यक्ति दिखाई देता था। मैं एक बाहरी व्यक्ति थी और मैं वैसे भी दक्षिण बॉम्बे को एक दंभ के रूप में देखती थी क्योंकि मैं एज्यूकेट आउटसाइडर थी। मैं वह थी जो सेट पर शांत रहती थी, मैं किताबें पढ़ती थी और गपशप नहीं करती। इसलिए मुझे बाहरी कहा गया था क्योंकि मैंने पढ़ना चुना था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ameesha Patel Gadar 2 actress Claims Kareena Kapoor Esha Deol Snatched Films From Her Was Lot Of Jealousy
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने यह भी याद किया कि कैसे इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर न होने के बावजूद भी वह 'गदर' और 'कहो ना प्यार है' से प्रसिद्ध हुईं। उन्होंने आगे दावा किया कि इंडस्ट्री के उनके साथी उनकी सफलता को सहन नहीं कर पाए थे। वह बोलीं, 'फिर एक के बाद एक सफलताओं ने ऋतिक और मुझे रातों-रात देश की धड़कन बना दिया था। कहो ना प्यार है के बाद फिर गदर का आना और फिर बद्री का आना...चाहे वह तेलुगू, तमिल या हिंदी सिनेमा हो। भगवान की मुझ पर कृपा थी, वह जानते थे कि मेरे पास गॉडफादर नहीं है, इसलिए उन्होंने मुझे सफल फिल्में दीं, लेकिन मेरे को-एक्टर्स इसे संभाल नहीं सके।'

विज्ञापन
Ameesha Patel Gadar 2 actress Claims Kareena Kapoor Esha Deol Snatched Films From Her Was Lot Of Jealousy
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अमीषा बोलीं, 'बहुत ईर्ष्या थी, आपकी नाक के नीचे से फिल्में छीनना। आपको फिल्मों से बहुत दूर करना, जिसका मुझे उस समय एहसास नहीं था। मैंने अपनी फिल्में साइन कर लीं, मेरी डेट्स ब्लॉक कर दीं लेकिन फिर अचानक मुझे निकाल दिया जाता था और कुछ महीनों बाद कोई और उस फिल्म में काम कर रहा होता था।' इस बीच, अमीषा जल्द ही सनी देओल की 'गदर 2' में सकीना की भूमिका को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed