फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले पर अमीषा ने किया रिएक्ट, कहा- मेरा जवाब है कि अपना काम कीजिए'

Sun, 13 Oct 2019 07:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 13 Oct 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
ameesha patel reaction on 3 Crore Cheque Bounce Case after Ranchi court issue warrant
ameesha patel - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल पर एक शख्स ने हाल ही में तीन करोड़ का चेक बाउंस का केस दर्ज करवाया हैं। अमीषा पटेल अमीषा और उनके दोस्त कुणाल घूमर ने रांची के फिल्म मेकर अजय को तीन करोड़ का चेक दिया था जो बाउंस हो गया था। इसी मामले में रांची की निचली अदालत ने अमीषा और उनके दोस्त के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। अब इस पूरे मामले में अमीषा पटेल मे अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

ameesha patel reaction on 3 Crore Cheque Bounce Case after Ranchi court issue warrant
ameesha patel - फोटो : file photo

अमीषा पटेल ने इस मामले पर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा- यह मेरे संज्ञान में लाया गया है, एक व्यक्ति फर्जी आरोप लगाकर मेरा नाम खराब करने और मेरे मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। ऐसी चीजों का सही जवाब कानून व्यवस्था के जरिए दिया जाएगा, जिस पर मुझे सबसे अधिक भरोसा है।
 



 

ameesha patel reaction on 3 Crore Cheque Bounce Case after Ranchi court issue warrant
Ameesha Patel Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

अमीषा पटेल ने अपने दूसरे ट्वीट में लेखा- मैंने कुछ समय के लिए चुप रहने का फैसला किया था, लेकिन फैंस की चिंताओं को देखते हुए मैंने अपना जवाब लिखा है। ऐसे लोग, जो इससे शोहरत चाहते हैं, उनके लिए मेरा जवाब है कि अपना काम कीजिए। गौरतलब है कि रांची कोर्ट ने वारंट जारी करते हुए अमीषा और उनके दोस्त को समय अदालत में हाजिर करने को बोला था। जानकारी के मुताबिक तकनीकी कारण से रांची पुलिस को यह वारंट नौ अक्टूबर को मिला। जिसके बाद से संभावना जताई जा रही थी कि रांची पुलिस इस मामले में अमीषा और उनके दोस्त कुणाल को गिरफ्तार कर सकती है। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
ameesha patel reaction on 3 Crore Cheque Bounce Case after Ranchi court issue warrant
ameesha patel - फोटो : file photo

अमीषा और कुणाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'देसी मैजिक' को पूरा करने के लिए अजय से 2.5 करोड़ रुपए लिए थे। अमीषा फिल्म में अभिनय के साथ इसे प्रोड्यूसर भी कर रही हैं। ये फिल्म साल 2013 में बनना शुरू हुई थी। उस वक्त अमीषा ने अजय से कहा था कि फिल्म रिलीज होते ही वो उन्हें ब्याज के साथ पैसे वापस लौटा देंगी। अजय ने लंबे समय तक इंतजार किया लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हुई। जब अजय ने अमीषा से पैसों के बारे में पूछा तो उन्होंने तीन करोड़ रुपए का चेक दिया। अजय ने यह चेक बैंक में लगाया तो वो बाउंस हो गया। अजय ने दोबारा अमीषा से बात की। इस पर अमीषा ने कहा कि हमारा आपको पैसे वापस ना करने का कोई इरादा नहीं है। फिल्म रिलीज होते ही पैसे वापस कर देंगे। 

विज्ञापन
ameesha patel reaction on 3 Crore Cheque Bounce Case after Ranchi court issue warrant
अमीषा पटेल - फोटो : file photo

इसके बाद अजय ने कानून की मदद लेने का फैसला किया और उनके खिलाफ रांची की अदालत में केस फाइल किया। अमीषा की इस फिल्म में जायद खान, रणधीर कपूर, साहिल श्रॉफ और रवि किशन काम करने वाले थे। आपको बता दें, इससे पहले भी अमीषा पर धोखाधड़ी का आरोप लग चुका है। एक इवेंट कंपनी का आरोप था कि अमीषा पटेल ने पैसे ले लिए लेकिन शादी में डांस करने के लिए शामिल नहीं हुईं। 


पढ़ें: TRP में अमिताभ से मात खा गया सलमान का 'BB13', पहले हफ्ते नहीं मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed